हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 17 September 2024: अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल और उपाय के माध्यम से जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 September 2024: आज का दिन बड़ा ही खास है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) और विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja) है। पंचांग के अनुसार 17 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी है और दिन मंगलवार है। इस दिन 11:45 तक चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। दोपहर 1:55 तक रवि योग रहेगा और 1:53 तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा राशिफल में 12 राशियों के बारे में बताया है, आइए जानते हैं कि 17 सितंबर मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है?

मेष राशि

उत्साह व ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

वृषभ राशि

इच्छाओं से समझौता करने की प्रवृत्ति से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जोखिम न उठाएं।व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह गरीब को भोजन करा दें और शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

बड़ी उपलब्धियां अर्जित कर सकते हैं। शुक्र के परिवर्तन के कारण यात्रा के योग हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

पेशेवर जीवन में नए अवसर उपस्थित होंगे। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी।महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा और आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

मन में निराशा का भाव रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। सुबह सूर्य देव को जल दें। गाय को चार रोटी और गुड दें।.

कन्या राशि

निर्णय लेते समय समस्या का अनुभव कर सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार या दोस्तों से छोटी-छोटी बातों पर बिना वजह तनाव न रखें अन्यथा मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

तुला राशि

संपूर्ण परिवर्तन की ओर कदम बढ़ाएंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सुबह छोटी बच्ची को उपहार दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: 22 सितंबर तक कैसा रहेगा आपका ये पूरा सप्ताह? 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

व्यापक अनुभव से गुजरेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को केला खिला दें।

धनु राशि

संबंधों में परिवर्तन आ सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।  सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

कोई सहकर्मी आपसे बिना वजह बहस कर सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं । सुबह शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

कुंभ राशि

निजी संबंधों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। तनाव मिल सकता है। बुद्धि के साथ किया गया कार्य सफल बनाएगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। कुत्ते को भोजन करा दें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन

मीन राशि

रचनात्मक प्रदर्शित करेंगे। अच्छे लोगों से संबंध बनेंगे। सुखद समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक मामले में प्रगति होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें।

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Grah Gochar: 15 दिन में 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस! 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola