---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar: 15 दिन में 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस! शुक्र, बुध और सूर्य चमकाएंगे भाग्य

Grah Gochar: साल 2024 में सितंबर माह खत्म होने से पहले शुक्र, बुध और सूर्य तीन राशियों के ऊपर मेहरबान रहेंगे, जिसके कारण कुछ ही समय में जीवन में उन्हें ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनका भाग्य शुक्र, बुध और सूर्य की कृपा से चमक सकता है।

---विज्ञापन---

Grah Gochar 2024: सितंबर माह के आखिरी 15 दिन बेहद खास हैं। इस दौरान तीन बड़े और प्रभावशाली ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। जब भी किसी ग्रह की चाल बदलती है, तो उसका असर लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 सितंबर 2024 को शाम में 07 बजकर 52 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य देव बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद शुभ और बुध की भी चाल बदलेगी।

दो दिन बाद 18 सितंबर 2024 को दोपहर में 02 बजकर 04 मिनट पर शुक्र का चंद्रमा की राशि तुला में गोचर होगा। शुक्र के बाद 23 सितंबर 2024 को सुबह 10:15 मिनट पर बुध का कन्या में प्रवेश गोचर होगा। इन तीनों ग्रहों के गोचर का प्रभाव हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन खास तीन राशियों के बारे में, जिनके ऊपर आने वाले 15 दिन तक शुक्र, बुध और सूर्य की कृपा बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

शुक्र, बुध और सूर्य की विशेष कृपा से सिंह राशि के लोगों के जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। 15 दिनों के दौरान किसी पुराने रोग से भी छुटकारा मिल सकता है। शादीशुदा और बड़े-बुजुर्गों की आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जो लोग पिछले कुछ समय से नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए ये समय अनुकूल है। इस समय बिजनेस खोलने का फैसला आपके लिए सही रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोग लव पार्टनर और दोस्तों के साथ दो से तीन दिन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2024: शारीरिक संबंध समेत ये 5 काम 16 दिन तक वर्जित! वरना खंडित होगी श्राद्ध पूजा

---विज्ञापन---

तुला राशि

शुक्र, बुध और सूर्य का गोचर तुला राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने से मतभेद दूर होंगे। साथ ही रिश्ते में गहराई आएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप खुद के फैसलों को लेकर और स्पष्ट होंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। इस राशि के लोगों को उनका संतान जल्द ही कोई शुभ समाचार दे सकता है।

कुंभ राशि

सिंह और तुला राशि के अलावा कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र, बुध और सूर्य का गोचर शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने से शादीशुदा लोगों को अच्छा महसूस होगा। नवग्रहों की विशेष कृपा से आर्थिक लाभ भी हो सकता है। इन 15 दिनों के दौरान अविवाहित लोगों का रिश्ता भी पक्का हो सकता है। रुका हुआ पैसा कारोबारियों को वापस मिल सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सूर्य-बुध की कृपा से 5 राशियों का हुआ भाग्योदय, नई नौकरी के साथ धन लाभ के योग!

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---

First published on: Sep 16, 2024 02:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola