---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: 17 मई को कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 17 May 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार 17 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शनिवार है। 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 17 May 2025: हमारे जीवन में हर दिन एक नए अवसर और चुनौती के साथ होता है। दैनिक राशिफल इन पहलुओं को समझने में मदद करता है। दिन के अनुसार उपाय जानकर उन्हें अपना भी सकते हैं। मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 17 मई शनिवार का राशिफल बताया है। 12 राशियों के लिए राशि अनुसार उपाय भी बताए हैं। आइए आज का राशिफल और सभी राशि के लिए उपाय जानते हैं।

मेष राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में परिश्रम रहेगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से मिलने पर घर में खुशी आएगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

नेत्र विकार को लेकर सचेत रहें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

रिश्तेदार के कारण मन अशांत रह सकता है। किसी तरह का आर्थिक जोखिम न उठाएं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि

रचनात्मक प्रयास फलिभूत होंगे। पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। मन अशांत रहेगा।व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास प्राप्त होगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। परिवार का साथ मिलेगा। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें।

तुला राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ नया कार्य प्रारंभ होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वायु विकार या गठिया रोग के प्रति सचेत रहें। कुछ नया कार्य प्रारंभ होगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फली भूत होंगे। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर विवाद ना करे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shani Nakshatra Gochar 2025: शनि जयंती के 11 दिन बाद न्यायाधीश बदलेंगे चाल, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; होगा लाभ ही लाभ

मकर राशि

निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सुबह कुत्ते को भोजन करा दो और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें । यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद होगी। घायल कुत्तों का उपचार करना। और शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

मीन राशि

धन और सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। मन किसी अज्ञात भय से ग्रसित रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। गोवंश की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope 19 to 25 May: नौकरी, व्यापार, सेहत और संबंध के मामले में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: May 16, 2025 10:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola