हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: सोमवार को महादेव की कृपा से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 17 अगस्त 2026 सोवमरा के दिन नाग पंचमी है. इसके साथ ही सूर्य ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. आज ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, यहां पढ़ें आज का राशिफल.

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 August 2026: आज 17 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. सावन शुक्ल पक्ष पंचमी के साथ ही नाग पंचमी है. इसके साथ ही आज सूर्य ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे. आज सावन सोमवार का व्रत भी है. आज रवि योग और विडाल योग प्रभावी रहेगा. ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 17 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

किसी विशेष व्यक्ति का प्रभाव आपके जीवन के तौर तरीके को बदल देगा. आकस्मिक धन लाभ होगा. विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेगे. मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

जरूरत से ज्यदा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी. आप सहने की शक्ति बरकरार रखें. जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं अतैव स्वयं पर काबू रखें. व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है. उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

समय के साथ स्वयं को भी बदलना आपके लिए हितकर रहेगा. अपने व्यवहार में नम्रता लाएं. कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे. भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी. स्वास्थ्य नरम रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे. निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें. मित्रों के साथ यात्रा आपके लिए आनंदप्रद रहेगी. आजीविका के लिए भटकना पड़ सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. किसी विशेष जन से संबंध मधुर बनेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि

व्यवसाय में नई योजना आपके लिए लाभदायक रहेगी. जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा. संतान के विवाह संबंधित समस्या से आप परेशान रहेंगे. भवन परिवर्तन के योग हैं. वाहन का प्रयोग सावधानी से करें.

विज्ञापन

कन्या राशि

आज अपनों से ही धोखा हो सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है. पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी. आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी. पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है. कोई अपरिचित व्यक्ति आपके लिए सहायक बनेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें नाग देवता की पूजा, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

तुला राशि

विज्ञापन

अपने भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे. मन में बुरे विचारों को न आने दें. स्वयं पर नियंत्रण रखें, नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं. आपका पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है.

वृश्चिक राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा. क्रोध की अधिकता रहेगी. आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धार्मिक कार्यों में धन लगेगा. कोई मनोरंजक यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं.

धनु राशि

आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे. मन में कई विचार आएंगे. आपके व्यवसाय में उन्नति होगी. विद्यार्थी को कोई खुशखबरी मिल सकती है. भूमि-भवन से संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे. प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे.

मकर राशि

अपनी संतान से विवाद हो सकता है. आजीविका को लेकर आप चिंतित रहेंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है. कारोबार विस्तार करने का मन होगा. वाहन सुख की प्राप्ति संभव है. पिता से अनबन रह सकती है.

कुंभ राशि

अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है. सुख-सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा. आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे. अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे. विदेश जाने के योग बन रहे हैं.

मीन राशि

मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा. अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी. आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी. आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे. राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे. वाहन सावधानी पूर्वक चलाना हितकर रहेगा.

ये भी पढ़ें – Mangal Gochar Rashifal: राहु के नक्षत्र में मंगल की एंट्री से 3 राशियों को होगा भारी मुनाफा, करेंगे तरक्की

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola