Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: आज 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज षष्ठी तिथि पर नवरात्रि का छठा व्रत रखा जाएगा. आज मां कात्यायनी की पूजा का विधान है. आज विंछुड़ो योग, गण्ड मूल, रवि योग और विडाल योग बन रहा है. आज ज्येष्ठा नक्षत्र और मूल नक्षत्र रहने वाला है. शोभन और अतिगण्ड योग रहेगा. आज कौलव और तैतिल करण रहने वाला है. आज ग्रहों की स्थिति और योग के प्रभाव से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा. इसके बारे में राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 16 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा. अधूरे कार्य भी आज पूरे करेंगे. आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा. आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है. धार्मिक प्रवास का आयोजन भी हो सकता है. विदेश में रहने वाले स्वजनों से अच्छा समाचार मिलेगा.
वृषभ राशि
चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे. मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा. भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा. आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं.
मिथुन राशि
आज आपका दिन बहुत लाभदायी है. अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं. धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है. मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगी. पुत्र एवं पत्नी से लाभ होने के संकेत हैं. आज आपको अच्छा खाना नसीब होगा. स्त्री मित्रों से लाभ होगा.
कर्क राशि
आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे. नौकरी में आपके अधिकारी खुश रहेंगे. प्रमोशन के योग हैं. उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी. परिजनों के साथ साफ सुथरे मन से बातचीत होगी. सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
सिंह राशि
आज आपके लिए मिश्रित दिन है. परिजनो के साथ मनमुटाव ना हो, इस बात का ध्यान रखें. परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता हो सकती है. आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें. आध्यात्मिक सिद्धियों के प्राप्त होने के योग हैं.
कन्या राशि
आज का दिन कोई भी नए कार्य करने के लिए अच्छा है. स्वास्थ्य का ध्यान रखने और खासकर बाहर के खाने-पीने से परहेज की सलाह हैं. अपनी वाणी पर संयम रखें. परिजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो, इसका खास ध्यान रखें. आज धन का व्यय अधिक हो सकता है.
तुला राशि
आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा. प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है और प्रियतम की संगत का आनंद मिलेगा. मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे. नए वस्त्रों की खरीदारी के योग हैं. तन-मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी. मान-सम्मान मिलेगा.
वृश्चिक राशि
आज आप अनिश्चितता के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे. शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी. ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आपके बहुत से कार्य पूरे होंगे. लक्ष्मी देवी की कृपा से व्यवसाय में लाभ होगा.
धनु राशि
आज सफलता न मिले तो हताश न हो. क्रोध पर संयम रखें. संपत्ति से संबंधित प्रश्नों के विषय में मन परेशान हो सकता है. आज कोई यात्रा न करें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. धनखर्च हो सकता है.
मकर राशि
आज किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा ना लें. साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा. भावनात्मक संबंधों से आप नरम हो सकते हैं. भाई-बहनों से लाभ होगा. प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे. आध्यात्मिक कार्य सफल होंगे.
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ है. परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित रह सकते हैं. नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा. शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखें. आज धनप्राप्ति के योग हैं. कार्य में यश की प्राप्ति होगी.
मीन राशि
सबसे पहले अपने क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है. खर्च पर भी संयम रखें. धन से संबंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नौकरी की चिंता हो सकती है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें.
ये भी पढ़ें – Unlucky Zodiac Signs: अगले 14 दिनों तक ये 4 राशियां रहें सावधान, शुक्र अस्त से हो सकता है आर्थिक नुकसान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines