हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार का दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा अच्छा, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन करीब 6 राशियों के लिए कई मामलों में अच्छा रहेगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि इन 6 राशियों में आपकी राशि है या नहीं तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 14 मई 2026 का 12 राशियों का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. साथ ही रेवती नक्षत्र, प्रीति योग और दिशाशूल दक्षिण रहेगी, जबकि राहुकाल दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहने वाला है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 14 मई 2026, गुरुवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से आपको थकान हो सकती है, लेकिन इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे. इसके अलावा आज वाहन क्रय करने का मन होगा. साथ ही नए संबंध बनेंगे.

वृषभ राशि: 
विपरीत परिस्थिति में भी आप आत्मविश्वास बनाए रखें और व्यर्थ के विवादों से दूर रहें. बता दें कि आज 14 मई 2026 को लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी और दिनचर्या प्रभावित होगा. बता दें कि आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. साथ ही व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. इसके अलावा आज आप कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर

विज्ञापन

कर्क राशि: 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. परिवार एवं आवास की समस्या हल हो सकती है. इसके अलावा समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा, जिससे शत्रु परास्त होंगे. बता दें कि आज नए संबंध बनाने आपके लिए लाभप्रद रहेंगे.

सिंह राशि: 
संतो के दर्शन होंगे और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा. आज आप कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें और न ही आर्थिक मामलों में लापरवाही दिखाएं.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें. उम्मीद है कि व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे. इसके अलावा कार्यस्थल में उन्नति होने की संभावना है. बता दें कि आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

विज्ञापन

तुला राशि: 
आपके कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी. साथ ही जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी और यश बढ़ेगा. आज आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और न ही प्रेम प्रसंग में उलझें.

वृश्चिक राशि: 
आज आपके रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद है. साथ ही आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे. इसके अलावा रुका पैसा मिलेगा. बता दें कि आज शाम से पहले आपके घर में मेहमानों का आगमन होना भी संभव है.

विज्ञापन

धनु राशि: 
आज अनजाने में हुई गलती से आपको नुकसान हो सकता है. इसके अलावा व्यापार में हो रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है. हालांकि, नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी और श्रेष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा. साथ ही आपके परिवार की उलझन खत्म होगी.

मकर राशि:
नौकरी में कार्य का विस्तार होगा. उम्मीद है कि आज आपको शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे. साथ ही रिश्तेदारों से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
आज आपको आर्थिक लाभ होगा. कुंभ राशि के जातक अपने महत्व को न भूलें और किस व्यक्ति से क्या बात करनी है, इसका विशेष ध्यान रखें. आज आपको व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा.

मीन राशि: 
आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की आपको चिंता रहेगी. साथ ही खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. हालांकि, व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा. उम्मीद है कि आज आपकी धर्म में रुचि बढ़ेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola