हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 13 June 2024: आप भी अपने आज के बारे में जानना चाहते हैं? तो ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए दैनिक राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं।प

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 June 2024: साप्ताहिक राशिफल या मासिक राशिफल के अलावा आप हर दिन के राशिफल यानी दैनिक राशिफल के माध्यम से अपने आज के बारे में जान सकते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा आज का राशिफल बताया गया है, जिससे 12 राशियां अपना आज का दिन कैसा रहेगा ये जान सकती हैं, आइए आपको आज का राशिफल और उपाय बताते हैं।

मेष राशि

शुक्र का परिवर्तन निजी सुख में वृद्धि करेगा। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान सम्मान की वृद्धि होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।

वृषभ राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी दान करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

शुक्र का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता में सार्थक परिणाम देगा।घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से भेंट हो सकती है जिससे लाभ हो सकता है। शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और घायल को वंश का उपचार करा दें।

कर्क राशि

पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। किसी से बिना वजह झगड़ा ना करें। परिवार के लोगों के साथ तालमेल बनाकर  रखें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गोवंश का उपचार कर दें और उसको भोजन भी करा दें।

विज्ञापन

सिंह राशि

शुक्र के परिवर्तन के कारण संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।मन शांत रहेगा। घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। घर में पुराने मित्र के आने से शांति और प्रसन्नता रहेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

तुला राशि

पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आज बिना वजह किसी से झगड़ा ना करें। अगर आप शोध में रुचि रखते हैं तो आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि

धन हानि की आशंका है।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। खरीदारी के प्रति रुझान रहेगा।संपत्ति खरीदने के योग बन सकते  है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदर को केला अथवा गुड़ चने खिला दें। सुबह पिता के चरण स्पर्श करके घर से बाहर निकले।

विज्ञापन

धनु राशि

पारिवारिक या सांस्कृतिक मामलों में हिस्सेदारी रहेगी। आत्मविश्वास अत्यधिक रहेगा अतः आपको सम्मान प्राप्त होगा।। आय से अधिक खर्च हो सकते हैं अतः मन व्यथित न करें। सुबह गाय को भोजन कर दें और घायल गोवंश का उपचार कर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। आध्यात्मिक विषयों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और रहन-सहन से संबंधित सामग्री खरीद सकते हैं। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

शुक्र के परिवर्तन के कारण दंपति जीवन में तनाव आ सकता है।मन में संशय की स्थिति रह सकती है अतः क्रोध में बिना वजह किसी को कड़वे शब्द ना कहें। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन भी करा दें।

मीन राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आज संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola