Aaj ka rashifal: दशहरे पर 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 12 October 2024: आज यानी 12 अक्टूबर को दशहरा है और ये दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए जानते हैं…

Aaj Ka Rashifal 19 October 202

आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 12 October 2024: दृक पंचांग के अनुसार आज यानी 12 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। दशहरा पर रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, मालव्य और शश योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने राशिफल मे 12 राशियों के बारे में बताया है कि उनको आज का दिन कैसा रहेगा? आइए 12 अक्टूबर शनिवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

1. मेष राशि

कारोबार में परिश्रम रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी प्रकार के विवाद से बचे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

कार्य में तरक्की के अवसर मिलेंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। गरीब को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें। किसी छोटी बच्ची को उपहार दें।

3. मिथुन राशि

मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

4. कर्क राशि

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जोखिम न उठाएं। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। कुछ पारिवारिक समस्या बनेगी। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। किसी गरीब को चावल अथवा चीनी का दान करें और चंद्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

5. सिंह राशि

अपनी वह पिता की सेहत का ध्यान रखें। मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सुबह सूर्य को हल्दी और चावल डालकर जल अर्पित कर और सूर्य देव के बीज मंत्र का जाप करें।

6. कन्या राशि

नौकरी में कार्य क्षेत्र का बदलाव हो सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक होगा। घायल गोवंश का उपचार करा दें और गाय को हरा चारा खाने को तथा बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

7. तुला राशि

परिवार का साथ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग बना रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। समाज के प्रति किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह शुक्र के बीच मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। नौकरी में परिवर्तन के मौके मिल सकते हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

9. धनु राशि

कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

विज्ञापन

10. मकर राशि

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि

परिवार का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जला दें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

विज्ञापन

12. मीन राशि

परिवार की सेहत का ध्यान रखना होगा। धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। गाड़ी धीमे चलाएं। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ