---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Dussehra 2024: दशहरे पर बना 4 योग का संयोग, इन 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत!

Dussehra 2024: इस बार दशहरे पर चार संयोग बन रहे हैं जो 12 राशियों में से 3 राशियों के जातकों के लिए लाभकारी रहेंगे, आइए जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Dussehra 2024: हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा होता है। इस बार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा 12 अक्टूबर, शनिवार को है। इस दिन श्री राम की पूजा की जाती है और रावण का दहन किया जाता है। दृक पंचांग के अनुसार दशहरे पर चार खास योग का संयोग बन रहा है। इसका असर 12 राशियों पर शुभ और अशुभ पड़ सकता है। आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए दशहरा लाभकारी रहेगा। 12 अक्टूबर से 3 राशियों की जिंदगी में बड़े बदलाव हो सकते हैं, आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन-कौन सी हैं?

दशहरे पर 4 दुर्लभ संयोग

  1. रवि योग
  2. शश योग
  3. मालव्य योग
  4. सर्वार्थ सिद्धि योग

इन 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत!

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए 4 दुर्लभ संयोग का निर्माण लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। रुका हुआ धन जल्दी ही आपके पास खुद चलकर आने वाला है। सेहत पहले से बेहतर होगी। कहीं घूमने की योजना बन सकती है। रवि योग, शश योग, मालव्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग से आपके जीवन में कई नए बदलाव हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए रवि योग, शश योग, मालव्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग शुभ रहेगा। कामकाज से संबंधित तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रमोशन मिलने का योग बन रहा है। थोड़ा संयम रखना आपके भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। बिना वजह के विवादों से जितना दूर रहेंगे, उतने ही मौज-मस्ती के साथ आप रह सकेंगे। अच्छी डाइट का ख्याल रखें, सेहत ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें- Sun Transit: बुध की राशि में सूर्य गोचर से 5 राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां!

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए चार योग का संयोग बहुत शुभ रहेगा। आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। बिना वजह की चीजों से दूर रहें। व्यापार में तरक्की हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 11, 2024 02:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola