हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 10 October 2024: आज यानी 10 अक्टूबर गुरुवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 October 2024: पंचांग के अनुसार आज यानी 10 अक्टूबर 2024 को अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक है। इसके बाद अष्टमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आज राहुकाल का समय 01 बजकर 35 मिनट से दोपहर 03 बजकर 02 बजे तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 10 अक्टूबर गुरुवार का राशिफल बताया गया है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

शुक्र और बुध की युति उत्तम है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। माता का सानिध्य मिलेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

शिक्षा में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के कारण तनाव मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

ये भी पढ़ें- 20 अक्टूबर से 3 राशियां रहें संभलकर!

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। गाय को 4 रोटी और गुड़ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें। परिवार में सुख शांति रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान से तकलीफ मिल सकती है। आलस्य से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जला दें।

विज्ञापन

मीन राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 2025 तक 3 राशि वालों के इनकम, करियर, व्यापार पर असर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola