Mangal Gochar: 20 अक्टूबर से 3 राशियां रहें संभलकर! ग्रहों के सेनापति कर रहे हैं राशि गोचर

Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 20 अक्टूबर 2024 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं जिस वजह से 3 राशियों को थोड़ा संभलकर रहना होगा।

Mangal Gochar 2024 side effects on zodiac signs

मंगल गोचर 2024

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। ग्रह गोचर से किसी पर अच्छा तो किसी पर बुरा असर पड़ सकता है। आगामी दिनों में ग्रहों के सेनापति मंगल द्वारा राशि परिवर्तन किया जाएगा। 20 अक्टूबर, रविवार को मंगल ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन

मंगल गोचर कब होगा?

ज्योतिष के अनुसार 20 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान मेष राशि में मंगल ग्रह प्रवेश करने वाले हैं। आइए जानते हैं मंगल गोचर के बाद किन 3 राशियों को सावधान रहना पड़ेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि में मंगल प्रवेश करने जा रहे हैं और इस राशि के लोगों के लिए ही परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। सेहत का खास ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। सामाजिक कार्यों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें, आप तनाव में कुछ उल्टा-सीधा भी कर सकते हैं। मानसिक स्थिति खराब हो सकती है। वर्क प्रेशर से आपका परिवार के बीच संबंध खराब हो सकता है। घर और कार्यक्षेत्रव के बीच तालमेल बैठाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए आने वाले दिन समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपका परिवार के साथ झगड़ा हो सकता है। अपने शब्दों का सही चयन करना आपके लिए जरूरी है, वरना आपका विवाद होना तय है। किसी से बिना वजह उलझने से बचने के लिए कम से कम संबंध रखें। व्यापारियों का घाटा हो सकता है, इसलिए थोड़ा संभलकर रहना होगा। नौकरी करने वालों के लिए ये समय थोड़ा कठिनाइयों भरा हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों थोड़ा संभलकर रहना होगा। ग्रहों के सेनापति का राशि परिवर्तन आपके लिए भारी पड़ सकता है। सेहत से संबंधित परेशानी हो सकती है। किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले आपके लिए आपको परेशानी में डाल सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान घट सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ