Aaj Ka Rashifal 1 September 2025: प्रत्येक दिन में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में दैनिक राशिफल के जरिए पता चल सकता है। वहीं, पंचांग की मदद से नक्षत्र, योग और करण आदि के बारे में पता चलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सितंबर माह के पहले दिन भाद्रपद माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की नवमी और दशमी तिथि रहेगी। साथ ही ज्येष्ठ गौरी पूजा है। इसके अलावा आज ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, बालव करण, कौलव करण, विष्कुम्भ योग और प्रीति योग बन रहे हैं।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज गुरु देव मिथुन राशि में, शनि देव मीन राशि में, मंगल देव कन्या राशि में, शुक्र देव कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेंगे। वहीं, चंद्र देव वृश्चिक और धनु राशि में संचार करेंगे, जबकि सिंह राशि में केतु ग्रह, सूर्य देव और बुध देव रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज 1 सितंबर 2025 का दिन सभी 12 राशिवालों के लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि
कार्यों में रुकावट न आए इसके लिए हर कदम सोच-समझकर चलें। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के लिए विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
वृषभ राशि
मांगलिक कार्यों के चलते खर्चा होगा। साथ ही विरोधी सक्रिय होंगे। हालांकि, कारोबार में विस्तार होगा और नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन रिश्तों में दरार आ सकती है।
मिथुन राशि
पारिवारिक सोहार्द आज बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से अटके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार आज आपको प्राप्त होगा।
कर्क राशि
अपने प्रोफेशन से आप न खुश रहेंगे। हालांकि, समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। इसके अलावा कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
सिंह राशि
नौकरीपेशा जातक अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार आज सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।
कन्या राशि
आपके लिए हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। इसके अलावा महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। हालांकि, आप नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे।
तुला राशि
समय की अनुकूलता का आज आपको आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बंधित मामले सुलझ सकते हैं। गौरतलब है कि न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
वृश्चिक राशि
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा, लेकिन जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। आज लेनदेन में सावधानी रखें। दिन खत्म होने से पहले पुराने मित्रों से भेंट होगी। इसके अलावा निवेश से लाभ संभव है।
धनु राशि
कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। साथ ही वाहन सुख मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। हालांकि, समय अपने पराए की पहचान करा देगा। इसके अलावा जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा।
मकर राशि
आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें। शेयर बाजार से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें क्योंकि न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
कुंभ राशि
समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। भूमि संबंधी कार्य में समय रहते कार्रवाई करें, अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। इसलिए हिम्मत से आगे बढ़ें और सफलता हासिल करें। हालांकि, घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।