Aaj ka Panchang 9 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय मार्गशीर्ष का महीना चल रहा है, जो कि भगवान कृष्ण को समर्पित है. यदि कोई व्यक्ति इस दौरान कृष्ण जी की उपासना करता है तो उसके जीवन में प्यार, सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास होता है. इसके अलावा मनोकामना पूर्ति का भी आशीर्वाद मिलता है. आज 9 नवंबर 2025 को सुबह 1 बजकर 55 मिनट तक मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि थी. वहीं, अब षष्ठी तिथि चल रही है, जो कल सुबह तक रहेगी.
नक्षत्र और दिशा शूल
नक्षत्र की बात करें तो इस समय आद्रा चल रहा है, जो रात 08:04 मिनट तक रहेगा. आद्रा नक्षत्र के बाद पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगा. इसके अलावा आज दिनभर दिशा शूल पश्चिम रहेगी.
आज के शुभ और अशुभ योग
आज प्रात: काल से लेकर दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा. दोपहर में जैसे ही सिद्ध योग का समापन होगा, वैसे ही साध्य योग का आरंभ हो जाएगा. बता दें कि कल सुबह तक साध्य योग रहेगा. इसके अलावा विडाल योग आज रात 08:04 से लेकर कल सुबह 06:40 मिनट तक रहेगा.
आज के करण
आज सुबह से लेकर दोपहर 3 बजकर 5 मिनट तक कौलव करण रहेगा. कौलव करण के समाप्त होते ही तैतिल करण का आरंभ हो जाएगा, जो कल 10 नवंबर 2025 की सुबह तक रहेगा.
संवत और चंद्रमास
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2026 में आपको प्रॉपर्टी का सुख मिलेगा या नहीं? राशि अनुसार जानें पंडित सुरेश पांडेय से
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 06:39
- सूर्यास्त- शाम 05:30
- चन्द्रोदय- रात 09:07
- चन्द्रास्त- सुबह 10:53 (10 नवंबर 2025)
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
9 ग्रहों की स्थिति
- मीन राशि- शनि ग्रह
- सिंह राशि- केतु ग्रह
- मिथुन राशि- चंद्र ग्रह
- कुंभ राशि- राहु ग्रह
- कर्क राशि- देवगुरु बृहस्पति ग्रह
- तुला राशि- शुक्र और सूर्य ग्रह
- वृश्चिक राशि- मंगल और बुध ग्रह
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 9 नवंबर का दिन? पढ़ें लव राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines