Aaj ka Panchang 8 September 2025: पूजा-पाठ के लिए आश्विन माह का प्रत्येक दिन बेहद खास होता है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार तो हैं ही, साथ ही कुछ प्रभावशाली ग्रहों का राशि व नक्षत्र गोचर भी हो रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 8 सितंबर 2025, वार सोमवार को आश्विन माह का पहला दिन है। साथ ही आज प्रतिपदा श्राद्ध भी है। आज के दिन उनका श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु प्रतिपदा तिथि पर हुई हो। इसके अलावा नाना-नानी का श्राद्ध भी आज किया जा सकता है। आज श्राद्ध पूजा केवल कुतुप मुहूर्त, रौहिण मुहूर्त और अपराह्न काल में ही की जाती है। आइए अब जानते हैं 8 सितंबर 2025 के पंचांग के बारे में।
प्रतिपदा श्राद्ध की पूजा का मुहूर्त
आज सुबह 11:53 मिनट से लेकर दोपहर 12:44 मिनट तक कुतुप मुहूर्त है, जिसके समाप्त होते ही रौहिण मुहूर्त का आरंभ हो जाएगा। आज दोपहर 01:34 मिनट तक रौहिण मुहूर्त रहने वाला है जिसके समाप्त होते ही अपराह्न काल आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर 04:04 मिनट तक रहेगा।
तिथि, योग और दिशा शूल
आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिसके समाप्त होते ही द्वितीया तिथि देर रात तक रहने वाली है। इसके अलावा आज सुबह 6 बजकर 30 मिनट तक धृति योग है, जिसके बाद देर रात तक शूल योग रहने वाला है। वहीं, दिनभर पूर्व दिशा शूल रहेगी।
नक्षत्र और करण
नक्षत्र की बात करें तो इस समय पूर्वभाद्रपदा चल रहा है, जो रात 08:02 मिनट तक रहेगा। पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र के समाप्त होते ही उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा। भगवान शिव को समर्पित सोमवार के दिन आज सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक बालव करण रहेगा, जिसके समाप्त होते ही कौलव करण का आरंभ हो जाएगा। आज देर रात 9 बजकर 12 मिनट तक कौलव करण रहेगा, जिसके बाद देर रात तक तैतिल करण के रहने के योग हैं।
सम्वत और चंद्रमास
सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय
आज प्रात: काल 6 बजकर 3 मिनट पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 34 मिनट पर सूर्यास्त होगा। सूर्यास्त के कुछ ही समय बाद 6 बजकर 58 मिनट पर चंद्रोदय हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Moon Eclipse: शुरू हुए 3 राशियों के अच्छे दिन, कुंभ राशि और गुरु के नक्षत्र में 12482 सेकंड तक लगा चंद्र ग्रहण
आज का शुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहूर्त
नवग्रहों की स्थिति
- मंगल देव आज 8 सितंबर 2025 को कन्या राशि में रहेंगे।
- कर्क राशि में धन-वैभव के दाता शुक्र आज रहेंगे।
- कुंभ राशि में राहु आज अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
- गुरु देव आज 8 सितंबर को मिथुन राशि में रहेंगे।
- शनि देव आज मीन राशि में संचार करने वाले हैं।
- चंद्र देव आज मीन राशि और मेष राशि में संचार करेंगे।
- बुध देव, सूर्य देव और केतु ग्रह आज सिंह राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 8 सितंबर को भी चंद्र ग्रहण का 3 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा प्रभाव, जुड़ेगा दिल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
18 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines