Love Rashifal: 8 सितंबर को भी चंद्र ग्रहण का 3 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा प्रभाव, जुड़ेगा दिल

Love Rashifal: 8 सितंबर 2025 को प्रात: काल में चंद्र ग्रहण समाप्त हो रहा है, लेकिन इसका प्रभाव पूरे दिन सोमवार को लोगों के जीवन पर पड़ेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि साल 2025 के आखिरी चंद्र ग्रहण से आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा या नहीं तो उसके लिए पढ़ें 8 सितंबर 2025 का प्रेम राशिफल।

Love Rashifal 8 September 2025

Credit- News 24 Gfx

विज्ञापन

Love Rashifal 8 September 2025: 7 सितंबर की रात लगने वाला चंद्र ग्रहण 8 सितंबर की सुबह समाप्त होगा। ऐसे में 8 सितंबर के दिन भी इसका प्रभाव कहीं न कहीं सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। खासकर, कुछ लोगों के प्रेम जीवन में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि रहेगी। साथ ही पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र, उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र, धृति योग, शूल योग, बालव करण, कौलव करण और तैतिल करण बन रहा है। चलिए अब जानते हैं 7 सितंबर 2025 के प्रेम राशिफल के बारे में।

मेष राशि

सिंगल जातकों के लिए 8 सितंबर की रात तक किसी करीबी दोस्त के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है। वहीं, जिन मेष राशिवालों की शादी हो चुकी है, उनका दिन सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

घरेलू कार्यों में वृषभ राशिवालों का जीवनसाथी हाथ बटाएगा, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। इसके अलावा विवाहित जातक बच्चों के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन राशि

अविवाहित मिथुन राशि के जातकों को 8 सितंबर की रात तक किसी भी मामले में खुशखबरी नहीं मिलेगी, बल्कि माता-पिता से अनबन हो सकती है। विवाहित जातकों के जीवन में चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से खुशी और विश्वास का तालमेल बना रहेगा।

कर्क राशि

हाल के दिनों में जिन लोगों का दिल टूटा है, उन्हें चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से 8 सितंबर की दोपहर तक अपना सोलमेट मिल सकता है। वहीं, जिन लोगों की शादी को कई साल हो गए हैं, उनका साथी पर विश्वास कायम रहेगा और दिन अच्छा व्यतीत होगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

जो लोग सिंगल हैं, उन्हें 8 सितंबर की शाम तक चंद्र के शुभ प्रभाव से अपना जीवनसाथी मिल सकता है। विवाहित सिंह राशि के जातकों को कई ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उनके प्रेम जीवन को अधिक मजबूत बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि

विवाहित कन्या राशि के जातक अपने साथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने और उन्हें समझने का प्रयास 8 सितंबर के दिन करेंगे। हालांकि, सोमवार को आपका किसी से भी झगड़ा नहीं होगा।

विज्ञापन

तुला राशि

यदि तुला राशिवालों के और प्रियतम के बीच पूर्व का कोई विवाद चल रहा है तो उसे आप पूरी तरह से दूर कर पाएंगे। इसके अलावा शाम में कुछ समय बच्चों के साथ भी बिताएंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को अपने प्रेमी संग शादी के बंधन में बंधने का मौका सोमवार को मिल सकता है। वहीं, शादीशुदा वृश्चिक राशि के जातकों के जीवनसाथी के जिद्दी स्वभाव में परिवर्तन आएगा और आप दोनों एक-दूसरे को समझने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि

विवाहित धनु राशि के जातकों को अपने साथी का सहयोग व प्रेम प्राप्त करने में तमाम प्रयास करने होंगे, लेकिन निराशा ही हाथ लगेगी।

विज्ञापन

मकर राशि

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने घरवालों को मनाने और प्रियतम से मिलाने की कोशिश करेंगे। विवाहित मकर राशि के जातकों की छवि घरवालों के सामने खराब हो सकती है, जिस कारण मूड खराब रहेगा।

कुंभ राशि

विवाहित कुंभ राशि के जातकों को अपने साथी का सहयोग व प्रेम प्राप्त करने में तमाम प्रयास करने होंगे, लेकिन निराशा ही हाथ लगेगी। वहीं, सिंगल लोग भी किसी न किसी काम में उलझे रहेंगे।

विज्ञापन

मीन राशि

हाल के दिनों में जिन विवाहित मीन राशिवालों का दिल टूटा है, उनका साथी अपनी गलती को सुधारने की कोशिश करेगा। उम्मीद है कि ये दिन कई मायनों में आपके लिए सकारात्मक रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ