Aaj ka Panchang 8 February 2026: धार्मिक दृष्टि से 8 फरवरी 2026 का दिन खास है क्योंकि इस दिन न सिर्फ भगवान सूर्य को समर्पित भानु सप्तमी है, बल्कि माता शबरी को समर्पित शबरी जयंती भी है. माना जाता है कि माता शबरी की पूजा करने से भगवान राम की कृपा प्राप्त होती है जिससे घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है, जबकि भानु सप्तमी पर सूर्य देव की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ता है और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं. चलिए अब जानते हैं 8 फरवरी 2026, सूर्य देव को समर्पित रविवार के पंचांग के बारे में.
तिथि
आज के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से होगी, जो सुबह 05:01 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दिन के अंत तक अष्टमी तिथि रहने वाली है.
8 फरवरी 2026 का शुभ समय
8 फरवरी 2026 का अशुभ समय
नक्षत्र
नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में स्वाति रहेगा, जिसका समापन सुबह 05:02 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक विशाखा नक्षत्र रहने वाला है.
सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय
- सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 06 मिनट पर
- चन्द्रोदय- सुबह 12 बजकर 23 मिनट पर (9 फरवरी 2026)
- चन्द्रास्त- सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर
संवत और चंद्रमास
योग
आज के दिन की शुरुआत गण्ड योग से होगी, जो सुबह 12:07 मिनट तक रहेगा. गण्ड योग के बाद दिन के अंत तक वृद्धि योग रहेगा. हालांकि, इस बीच सुबह 07:05 मिनट पर विडाल योग और रवि योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन (9 फरवरी 2026) की सुबह तक रहने वाले हैं.
करण
करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में विष्टि रहेगा, जो दोपहर 03:55 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद अगले दिन (9 फरवरी 2026) की सुबह तक बव करण रहने वाला है.
नवग्रहों की स्थिति
- चंद्र ग्रह: तुला राशि में 8 फरवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
- केतु ग्रह: सिंह राशि में 8 फरवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
- शनि ग्रह: मीन राशि में 8 फरवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
- मंगल ग्रह और सूर्य ग्रह: मकर राशि में 8 फरवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
- देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 8 फरवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
- बुध ग्रह, राहु ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 8 फरवरी 2026 (रविवार) को रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines