Aaj ka Panchang, 4 January 2022: आज प्रदोष पर हैं ये शुभ मुहूर्त, इन कामों में मिलेगी सफलता
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Aaj ka panchang 4 january 2022: आज बुधवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रदोष तिथि है। आज त्रयोदशी व्रत भी रहेगा। प्रदोष अथवा त्रयोदशी आज अर्द्धरात्रि 12.00 बजे तक रहेगी। आज पूरे दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहेंगे। पंचांग के अनुसार सूर्योदय सुबह 7.17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.47 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.33 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 5.58 बजे होगा।
शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, शुक्ल पक्ष
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज पूरे दिन में कभी भी एक बार पढ़ें लक्ष्मी जी का यह मंत्र, पैसा बरसने लगेगा
आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.05 बजे से 12.46 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 12.05 बजे से 12.46 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 4.14 बजे से 4.55 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 7.56 बजे से 8.37 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 9.19 बजे से 10.00 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 8.32 बजे से 9.50 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 12.26 बजे से 1.43 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
आज सुबह 7.17 बजे से 9.54 बजे तक क्रमः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 11.13 बजे से दोपहर 12.32 बजे तक शुभ का चौघड़िया है। दोपहर 4.28 बजे से सायं 5.47 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.28 बजे से रात्रि 10.51 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धी योग, रवि योग, आडल योग, रोहिणी वर्त तथा प्रदोष व्रत भी है। आज अभिजीत मुहूर्त में शुभ कार्य करने की सलाह नहीं दी जाती है। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: