Sunil Sharma
Read More
Hanumanji ke Upay: हनुमानजी को ग्यारहवां रुद्रावतार माना गया है। वे बल, बुद्धि, विद्या और शक्तियों में साक्षात भगवान शिव के ही समान हैं। इस पूरी सृष्टि में ऐसा कोई कार्य नहीं है जो उनके लिए असंभव हो। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम ने हनुमानजी को कलियुग में पृथ्वी पर रहने तथा भक्तों की सहायता करने का आदेश दिया था। यही कारण है कि बजरंग बली आज भी पृथ्वी पर विद्यमान हैं और जब कभी भी उनके भक्त उन्हें याद करते हैं, वे तुरंत उसकी सहायता करते हैं।
यूं तो शास्त्रों और पुराणों में हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए कई सारे उपाय बताए गए हैं। इन उपायों में अलग-अलग तंत्र, मंत्र और यंत्र के प्रयोग बताए गए हैं। ये उपाय करने में जितने जटिल होते हैं, उतने ही खतरनाक भी होते हैं। एक मामूली भूल भी बहुत महंगी पड़ सकती है। इन उपायों के बजाय हमें सबसे सरल उपाय करने चाहिए। ये उपाय हनुमानचालिसा के हैं और इन्हें बिना डरे कभी भी किया जा सकता है। इनका असर भी तुरंत ही होता है। जानिए हनुमानचालिसा के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः Mangalwar ke Upay: आज करें हनुमानजी के इन मंत्रों का प्रयोग, मिट्टी में मिल जाएगा बड़े से बड़ा शत्रु
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: अगर सपने में दिखें हनुमानजी तो बहुत जल्द मिलेगी यह खुशखबरी
यदि किसी व्यक्ति को ऐसी कोई लाइलाज बीमारी हो गई है तो भी हनुमानजी की शरण में जाना चाहिए। रोगी व्यक्ति को स्वयं ही पूरे दिन लगातार हनुमानचालिसा की पंक्ति ‘नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा’ का मन ही मन जप करना चाहिए। यदि उस समय हनुमानजी का भी ध्यान किया जाए तो निश्चित रूप से लाभ होता है। बहुत कम समय में ही व्यक्ति पूर्ण रुप से रोगमुक्त हो जाता है। यदि रोगी स्वयं नहीं कर सके तो उसका कोई परिजन इस मंत्र का जप कर सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।