Aaj Ka Panchang 30 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 30 नवंबर 2025 की रात 9 बजकर 29 मिनट तक मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. दशमी तिथि के बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाली है. इसके अलावा सुबह-सुबह वज्र योग रहेगा. करीब 7 बजकर 12 मिनट पर वज्र योग समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद सिद्धि योग का आरंभ होगा.
सिद्धि योग कल सुबह तक रहेगा. हालांकि, इस बीच सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का आरंभ होगा, जो कल 1 दिसंबर की सुबह 01:11 मिनट तक रहने वाला है.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 06:56 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 05:24 मिनट पर
- चन्द्रोदय- दोपहर 01:49 मिनट पर
- चन्द्रास्त- सुबह 02:36 मिनट पर (1 दिसंबर 2025)
संवत और चंद्रमास
ये भी पढ़ें- क्या आप भी बेचते हो अपने बाल? क्यों नहीं करना चाहिए ऐसा, ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं नुकसान
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
- सूर्य ग्रह- वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे.
- मंगल ग्रह- वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे.
- शुक्र ग्रह- वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे.
- बुध ग्रह- तुला राशि में मौजूद रहेंगे.
- राहु ग्रह- कुंभ राशि में स्थित रहेंगे.
- केतु ग्रह- सिंह राशि में मौजूद रहेंगे.
- शनि ग्रह और चंद्र ग्रह- मीन राशि में मौजूद रहेंगे.
- देवगुरु बृहस्पति ग्रह- कर्क राशि में दिनभर रहने वाले हैं.
नक्षत्र
नक्षत्र की बात करें तो इस समय रेवती चल रहा है, जिसका आरंभ सुबह 1 बजकर 10 मिनट पर हुआ है. रेवती नक्षत्र से पहले उत्तराभाद्रपद नक्षत्र था. वहीं, रेवती नक्षत्र दिन खत्म होने तक रहेगा.
करण
आज प्रात: काल से लेकर सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक तैतिल करण रहेगा. तैतिल करण के बाद गर करण का आरंभ होगा, जो देर रात 9 बजकर 29 मिनट तक रहने वाला है. वहीं, दिन के अंत में वणिज करण रहेगा.
ये भी पढ़ें- Maa Brahmacharini Chalisa। मां ब्रह्मचारिणी चालीसा: चंद्र तपे सूरज तपे… Mata Brahmacharini Chalisa Lyrics In Hindi
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines