---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 28 August 2023: सोम प्रदोष व्रत पर आज बने 5 शुभ योग, चूके तो होगा पूरे 1 साल तक पछतावा

Aaj ka Panchang, 28 August 2023: आज सावन मास का सोम प्रदोष व्रत है। इसके साथ आज सावन मास की अंतिम सोमवारी भी है। सूर्योदय सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं राहुकाल समेत आज के शुभ मुहूर्तों के बारे में। आज का […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 28 August 2023: आज सावन मास का सोम प्रदोष व्रत है। इसके साथ आज सावन मास की अंतिम सोमवारी भी है। सूर्योदय सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं राहुकाल समेत आज के शुभ मुहूर्तों के बारे में।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कंगाली दूर करने के रामबाण उपाय हैं ये मंत्र, जप शुरु करते ही होता है चमत्कार

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.48 बजे से 1.39 बजे तक रहेगा। कुलिक योग 01:59 पी एम से 03:35 पी एम तक एवं कंटक योग 12:24 पी एम से 01:50 पी एम तक रहेगा। यमगंड योग 10:46 ए एम से 12:22 पी एम तक रहेगा। राहुकाल 07:33 ए एम से 09:10 ए एम तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इन 4 उपायों को करने से होगा भाग्योदय, आप भी आज ही आजमाएं

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.10 बजे से 10.46 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.57 बजे से 3.32 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.44 बजे से रात्रि 8.08 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.27 बजे तक प्रीति योग रहेगा। वहीं आयुष्मान योग सुबह 9.52 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.31 बजे से 3.22 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.57बजे से 12.48 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 28, 2023 05:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola