---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 27 November 2022: आज गणेश चतुर्थी पर पूजा के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang, 27 November 2022: आज रविवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज ही गणेश चतुर्थी भी मनाई जाएगी। प्रतिपदा तिथि का आरंभ सुबह 4.29 बजे हुआ है और अगले दिन 25 नवंबर को रात्रि 1.38 बजे तक रहेगी। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 12.38 बजे तक रहेगा। सूर्योदय आज सुबह 6.52 […]

---खबर नीचे जारी है---

Aaj ka Panchang, 27 November 2022: आज रविवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज ही गणेश चतुर्थी भी मनाई जाएगी। प्रतिपदा तिथि का आरंभ सुबह 4.29 बजे हुआ है और अगले दिन 25 नवंबर को रात्रि 1.38 बजे तक रहेगी। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 12.38 बजे तक रहेगा। सूर्योदय आज सुबह 6.52 बजे होगा तथा सूर्यास्त शाम को 5.24 बजे होगा। आज चन्द्रोदय 10.28 पर तथा चन्द्रास्त 20.47 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

यह भी पढ़ें: Vinayaka Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर ध्यान रखेंगे ये बातें तो गणपति करेंगे हर दुख से पार

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

दुष्ट मुहूर्त आज दोपहर 3.59 बजे से 4.42 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.59 बजे से 4.42 बजे तक तथा कंटक योग सुबह 10.23 बजे से11.05 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.47 बजे से 12.29 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.11 बजे से 1.53 बजे तक तथा यमगंड दोपहर 12.08 बजे से 1.27 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj Ka Rahukaal) का समय आज दोपहर 4.05 बजे से 5.24 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित है।

---खबर नीचे जारी है---

आज दोपहर 12.38 बजे तक रवि योग रहेगा। इसके बाद दोपहर 4.25 बजे तक यायीजय योग रहेगा। इन योगों में आवश्यक कार्य आरंभ किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Surya Ke Upay: गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय, फटाक से जाग जाएगी सोई किस्मत

---खबर नीचे जारी है---

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.12 बजे से 12.08 बजे तक क्रमशः चर, लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 1.27 बजे से 2.46 तक और शाम को 5.24 बजे से 7.05 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सांय 7.05 बजे से 8.46 तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। पंचांग (Aaj ka Panchang) के अनुसार इन चौघड़ियों में राहुकाल को टाल कर सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। शुभ और अमृत काल के चौघड़िया में भगवान श्रीगणेश की पूजा करना प्रशस्त बताया गया है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 27, 2022 05:15 AM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola