Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 26 March 2026: कल है कन्या पूजन और नवरात्रि का आठवां दिन, पंचांग से जानें शुभ समय, राहुकाल और योग

Kal Ka Panchang: कल 26 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है. नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है. नवरात्रि के आठवें दिन कन्या पूजन भी किया जाएगा. चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन के शुभ-अशुभ समय के बारे में पंचांग के जरिए जान सकते हैं. यहां पढ़ें 26 मार्च का पंचांग.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 25, 2026 13:06
aaj ka panchang
Photo Credit- News24GFX

Kal Ka Panchang 26 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, कल 26 मार्च 2026 के दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. अष्टमी तिथि को चैत्र नवरात्रि के आठवां दिन है नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी की पूजा के लिए समर्पित होता है. इस दिन दोपहर के बाद नवमी तिथि लग रही है ऐसे में राम नवमी भी मनाई जाएगी. चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय क्या रहने वाला है इसके बारे में दैनिक पंचांग से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 26 मार्च 2026, भगवान विष्णु को समर्पित गुरुवार का पंचांग.

तिथि, करण, पक्ष और योग

तिथि – 26 मार्च की शुरुआत अष्टमी तिथि के साथ हो रही है इसका समापन सुबह को 11 बजकर 48 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी. उदयातिथि के आधार पर सप्तमी तिथि मान्य होगी.
माह – चैत्र
पक्ष – शुक्ल पक्ष
करण – बव, बालव और कौलव
नक्षत्र – आर्द्रा और पुनर्वसु
योग – शोभन और अतिगण्ड
दिन – गुरुवार
दिशाशूल – दक्षिण

---विज्ञापन---

संवत और चंद्रमास

ये भी पढ़ें – Vidur Niti Quotes: विदुर नीति की इन 8 बातों का हमेशा रखें ध्यान, असफलता और मुसीबत रहेगी कोसों दूर

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 06:18
सूर्यास्त – शाम 06:36
चन्द्रोदय – सुबह 11:59
चन्द्रास्त – रात 02:30, 27 मार्च

---विज्ञापन---

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि दिन गुरुवार को नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. मंगल और बुध ग्रह की युति कुंभ राशि में बन रही है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. शुक्र और शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान हैं. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. इस प्रकार से 26 मार्च की ग्रह स्थिति रहेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 25, 2026 01:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.