Aaj ka Panchang, 25 June 2023: आज रविवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। पूरे दिन पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.34 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.24 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.36 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 12.16 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – आषाढ़ माह, शुक्ल पक्ष

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सायं 5.30 बजे से 6.26 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सायं 5.30 बजे से 6.26 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.03 बजे से 10.59 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.55 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.47 बजे से 2.43 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.23 बजे से 2.08 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.37 बजे से 7.22 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य न करें।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.02 बजे से 10.46 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.13 बजे से 3.57 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.24 बजे से रात्रि 9.57 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज कई शुभ योग भी बन रहे हैं। त्रिपुष्कर नामक शुभ योग सुबह 10.11 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.25 बजे तक रहेगा।

इसके अतिरिक्त सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 10.11 बजे से अगले दिन सूर्योदय के समय 5.35 बजे तक एवं रवि योग सुबह 5.34 बजे से 10.11 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.48 बजे से 3.43 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.02 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 4.46 बजे से 6.32 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ