Aaj ka Panchang 24 September 2025: माता दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. नवरात्रि का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के किसी न किसी रूप को समर्पित है. आज 24 सितंबर 2025 को नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो कि मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा को समर्पित है. देवी चंद्रघंटा की पूजा करने से पापों और बाधाओं का नाश होता है. साथ ही शक्ति, ज्ञान, वीरता और साहस की प्राप्ति होती है. आइए अब जानते हैं 24 सितंबर 2025, वार बुधवार के पंचांग के बारे में.
तिथि, योग और दिशा शूल
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दिनभर आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. इसके अलावा रात 9 बजकर 2 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा, जिसके बाद देर रात तक वैधृति योग रहने वाला है. वहीं, दिनभर उत्तर दिशा शूल रहेगी.
नक्षत्र और करण
नक्षत्र की बात करें तो दोपहर 4 बजकर 16 मिनट तक चित्रा रहेगा, जिसके बाद देर रात तक स्वाति रहने वाला है. इसके अलाव शाम 5 बजकर 57 मिनट तक तैतिल करण रहेगा, जिसके बाद गर करण का निर्माण हो रहा है. बता दें कि आज देर रात तक गर करण रहेगा.
सम्वत और चंद्रमास
आज 24 सितंबर 2025 को दिनभर विश्वावसु (1947) शक सम्वत रहेगा, जबकि गुजराती संवत नल (2081) और विक्रम संवत कालयुक्त (2082) रहेगा. इसके अलावा बुधवार को अमांत और पूर्णिमान्त आषाढ़ माह है.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर सूर्योदय होगा, जबकि शाम 6 बजकर 34 मिनट के करीब सूर्यास्त होगा. इस बीच सुबह 8 बजकर 25 मिनट के आसपास चंद्रोदय होगा. अंत में शाम 7 बजकर 54 मिनट के करीब चंद्रास्त होगा.
ये भी पढ़ें- Video: शारदीय नवरात्रि में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल और उपाय
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
- मंगल देव आज तुला राशि में रहेंगे, जहां दोपहर बाद चंद्र देव गोचर करेंगे. इससे पहले वो कन्या राशि में संचार करने वाले हैं.
- सूर्य देव और बुध देव आज दिनभर कन्या राशि में संचार करेंगे.
- गुरु देव आज नवरात्रि के तीसरे दिन मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि मीन राशि में शनि देव संचार करेंगे.
- शुक्र देव और केतु ग्रह आज युति स्थिति में सिंह राशि में रहेंगे, जबकि राहु ग्रह कुंभ राशि में संचार करेंगे.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 24 सितंबर का दिन 6 राशियों के लिए रहेगा खुशनुमा, दूर होंगे मन-मुटाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines