हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj ka Panchang, 22 December 2022: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त और चौघड़िया, कर सकते हैं ये काम

विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 22 December 2022: आज गुरुवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चतुर्दशी तिथि सायं 7.13 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ हो जाएगी। आज ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.39 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.03 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 4.28 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, कृष्ण पक्ष

यह भी पढ़ेंः नए साल में बदल जाएगी इन 6 राशियों की किस्मत, रुपया, पैसा, मौज-मस्ती सब मिलेगा, बाकी के भाग्य में यह लिखा है

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.16 बजे से 10.59 बजे तक एवं दोपहर में 2.31 बजे से 3.14 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 10.16 बजे से 10.59 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 2.31 बजे से 3.14 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.56 बजे से 4.39 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 7.27 बजे से 8.09 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 6.44 बजे से 8.04 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 1.22 बजे से 2.42 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज दक्षिण दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

यह भी पढ़ेंः Shukra Gochar: 29 दिसंबर को होगा शुक्र का गोचर, इन 5 राशियों की मनचाही मुराद पूरी करेगा

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

सुबह 7.12 बजे से 8.30 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर में 12.25 बजे से 3.02 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.20 बजे से 7.21 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya) रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.41 बजे से 12.24 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola