Shukra Gochar: 29 दिसंबर को होगा शुक्र का गोचर, इन 5 राशियों की मनचाही मुराद पूरी करेगा
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Shukra Gochar and Varshik Rashifal 2023: नया वर्ष 2023 आरंभ होने के ठीक पहले 29 दिसंबर को शुक्र ग्रह का गोचर होगा। पंचांग के अनुसार इस दिन दोपहर में 3.47 बजे शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेगा और अगले वर्ष 21 जनवरी 2023 तक यही पर रहेगा। शुक्र का यह गोचर सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ लेकर आएगा।
यह गोचर अगले वर्ष में राशियों का भाग्य कैसा रहेगा, इसकी जानकारी देगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार यह गोचर कुछ राशियों के लिए अत्यधिक शुभ रहने वाला है। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह नेगेटिव इफेक्ट्स भी लेकर आएगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा यह राशि परिवर्तन
यह भी पढ़ेंः नए साल में बदल जाएगी इन 6 राशियों की किस्मत, रुपया, पैसा, मौज-मस्ती सब मिलेगा, बाकी के भाग्य में यह लिखा है
शुक्र का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां दिलाएगा। उन्हें धन की प्राप्ति होगी, यदि व्यापार करते हैं तो उसमें भी बढ़िया ग्रोथ दिखेगी। सरकारी जॉब से जुड़े लोग भी अपने कार्य में प्रफुल्लित अनुभव करेंगे। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। बहुत संभव है कि कॅरियर में ग्रोथ के लिए स्थान भी परिवर्तित करना पड़े।
शुक्र का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए कॅरियर और बिजनेस के हिसाब से बेहतर रहेगा। नई जॉब मिल सकती है, अथवा जिस जॉब में हैं, उसी में प्रमोशन हो सकता है। थोड़ी हिम्मत करें तो खुद का स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं। आने वाले दिनों में इनकी पर्सनेलिटी के नए आयाम देखने को मिलेंगे।
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आने वाला समय मिथुन राशि के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। खासतौर पर जनवरी से मार्च तक के समय में बहुत ही संभलकर रहने की आवश्यकता है। शुक्र का गोचर उन्हें फल देगा परन्तु शनि का मकर में होना आर्थिक नुकसान के योग बना रहा है। स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अतः ध्यान रखें।
इस राशि के लिए Shukra Gochar ज्यादा फलदायी नहीं कहा जा सकता है। शनि के सातवें घर में होने के कारण इन्हें आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी कलह और क्लेश मचा रहेगा। यदि जॉब करते हैं तो उसमें उठापटक का दौर रहेगा। खुद का व्यापार या काम करने वालों को आए दिन नई-नई समस्याओं से जूझना होगा।
शुक्र का यह गोचर सिंह राशि वालों के जीवन में एक नया स्वर्णिम दौर ला रहा है। उनके लिए यह कॅरियर और बिजनेस दोनों तरह से प्रोफिटेबल रहेगा। इनकम में एकदम से वृद्धि होगी। मैरिड कपल्स भी रोमांटिक लाइफ का आनंद उठाएंगे। कुल मिलाकर पैसों की दृष्टि से नया साल उनके लिए बहुत कुछ लेकर आ रहा है।
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
शुक्र का गोचर कन्या राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों को लेकर खुशखबरी लेकर आ रहा है। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध बन सकते हैं या उनका विवाह हो सकता है। महिलाओं से जुड़े क्षेत्र जैसे फैशन, लाइफस्टाइल, वस्त्र आदि सेक्टर में तेजी दिखाई देगी। इन क्षेत्रों से जुड़े कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय आने वाला है। व्यापारी भी अपने व्यापार का विस्तार करेंगे।
शुक्र का गोचर (Shukra Gochar) तुला के लिए मिश्रित फल देगा हालांकि जनवरी की शुरूआत में ही मंगल का धनु राशि में जाना और उसके बाद शनि का गोचर उनके लिए छोटी-मोटी समस्याएं लेकर आ सकता है। छोटे भाई-बहनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह समय पूरी तरह अनुकूल रहेगा। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश जाने के भी अवसर बन रहे हैं।
अगले वर्ष की शुरूआत में ही अनावश्यक खर्चों में बढो़तरी होगी। शुक्र का गोचर अगले वर्ष में कॅरियर, बिजनेस और फैमिली के हिसाब से अनुकूल रहेगा। आप जो भी करना चाहें, उसे पूरे मन से करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। वृश्चिक राशि वाले कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो उनके लिए समय पूरी तरह से अनुकूल है। उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
शुक्र का राशि परिवर्तन (Shukra Gochar 2022) धनु राशि के लिए एक मुंहमांगे वरदान की तरह साबित होगा। धनु राशि के स्टूडेंट्स के लिए आने वाला समय सफलता का समय है। उनका पढ़ाई में ध्यान लगने लगेगा और वे एग्जाम में अच्छे मार्क्स भी हासिल कर पाएंगे। जीवन में एक पॉजिटिविटी बनी रहेगी जो उन्हें निरंतर ऊंचाई की ओर ले जाएगी।
29 दिसंबर 2022 को होने वाला शुक्र का गोचर मकर राशि में ही होगा। ऐसे में इस गोचर से सर्वाधिक प्रभावित भी इसी राशि के जातक होंगे। नए वर्ष में उनके सभी काम अपने आप बनते चले जाएंगे। वे जहां भी हाथ डालेंगे, वहीं पर मुनाफा होगा। हालांकि सोच-विचार में उन्हें थोड़ी सावधानी अवश्य रखनी होगी।
इस राशि के लिए आने वाला वर्ष आर्थिक लाभ लेकर आएगा। कॅरियर में वे सफलता की नई ऊंचाईयों तक पहुंचेंगे। जॉब में लंबे समय से अटका हुआ प्रमोशन भी मिलेगा, साथ में सैलेरी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही 6 जनवरी को होने वाला मंगल का गोचर भी कुंभ राशि वालों को एक्स्ट्रा बेनिफिट्स देगा। किसी अपने के कारण उन्हें कोई बड़ा सौदा मिल सकता है।
दिसंबर में होने वाला इस वर्ष का अंतिम गोचर मीन राशि के लिए सौभाग्य के दरवाजे खोलेगा। उन्हें कहीं से अचानक धन मिल सकता है, कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण और आनंददायी बना रहेगा। अपने व्यवहार और कार्यकुशलता के चलते सोसायटी में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: