Aaj ka Panchang 2 September 2025: बीते दिनों ज्येष्ठ गौरी पूजा की गई थी, जिस दिन घर में देवी गौरी की मूर्ति की स्थापना की जाती है। हालांकि, आज 2 सितंबर 2025 को ज्येष्ठ गौरी विसर्जन होगा। आज के दिन भगवान हनुमान के साथ-साथ देवी गौरी की पूजा करना शुभ रहता है, जिनकी कृपा से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। आइए अब जानते हैं ज्येष्ठ गौरी विसर्जन के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और नवग्रहों की स्थिति आदि के बारे में।
तिथि, करण और दिशा शूल
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 03:53 मिनट तक भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी, जिसके बाद अब एकादशी तिथि चल रही है। हालांकि, दशमी तिथि के समाप्त होते ही तैतिल करण भी समाप्त हो गया, जिसके बाद इस समय गर करण चल रहा है। गर करण आज देर रात तक रहने वाला है। इसके अलावा दिनभर उत्तर दिशा शूल रहेगी।
चंद्रमास और सम्वत
योग और नक्षत्र
इस समय प्रीति योग चल रहा है, जो दोपहर 04:39 मिनट तक रहेगा। इस योग के समाप्त होते ही आयुष्मान योग का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहने वाला है। नक्षत्र की बात करें तो सुबह 09:51 मिनट तक मूल रहेगा, जिसके बाद देर रात तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहने वाला है।
आज का शुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहूर्त
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज मंगलवार के शुभ दिन प्रात: काल में 6 बजे सूर्योदय हो गया है, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 41 मिनट के आसपास सूर्यास्त होगा। हालांकि, इस बीच दोपहर में 3 बजकर 1 मिनट के करीब चंद्रोदय होगा। वहीं, चंद्रास्त अगले दिन 3 सितंबर की सुबह 1 बजकर 7 मिनट के आसपास हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।