---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang: दर्श अमावस्या और बाला जयंती आज, शुभ-अशुभ मुहूर्त समेत ग्रहों की स्थिति जानने के लिए पढ़ें 19 नवंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 19 नवंबर 2025, वार बुधवार को दर्श अमावस्या की पूजा की जाएगी. साथ ही देवी बाला को समर्पित बाला जयंती भी है. चलिए जानते हैं इन दोनों पर्व के महत्व और बुधवार के दिन के पंचांग के बारे में.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Panchang 19 November 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए दर्श अमावस्या का खास महत्व है. आज 19 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह की दर्श अमावस्या है. आज के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और पितरों के नाम पर पूजा-दान करना शुभ रहेगा. इससे सौभाग्य में वृद्धि होगी और जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है. हालांकि, आज दर्श अमावस्या पर बाला जयंती का भी संयोग बन रहा है. बाला जयंती का पर्व द्वादश सिद्धिविद्या देवियों में से एक देवी बाला को समर्पित है, जिनकी पूजा करने से विद्या, बुद्धि और तेज की प्राप्ति होती है.

तिथि और दिशा शूल

आज सुबह 9 बजकर 43 मिनट तक मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसके बाद अमावस्या तिथि का आरंभ होगा. इसके अलावा दिनभर उत्तर दिशा शूल रहेगी.

---विज्ञापन---

संवत और चंद्रमास

Samvat

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो सुबह 07:59 मिनट तक स्वाति रहेगा, जिसके बाद विशाखा नक्षत्र का आरंभ होगा. इसके अलावा सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक शकुनि करण रहेगा, जिसके बाद चतुष्पद करण का आरंभ होगा. आज चतुष्पद करण देर रात 11 बजे तक रहेगा. चतुष्पद करण के बाद नाग करण का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगा.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2026 में आपको प्रॉपर्टी का सुख मिलेगा या नहीं? राशि अनुसार जानें पंडित सुरेश पांडेय से

---विज्ञापन---

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:47
  • सूर्यास्त- शाम 05:26
  • चन्द्रोदय- सुबह 06:47 (20 नवंबर)
  • चन्द्रास्त- दोपहर 04:35

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

आज के शुभ-अशुभ योग

आज प्रात: काल से लेकर सुबह 9 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा. सौभाग्य योग के समाप्त होने के बाद शोभन योग का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगा. इसके अलावा आज दो बार आडल योग का निर्माण हो रहा है. पहली बार सुबह 06:47 से सुबह 07:59 और दूसरी बार रात 09:04 से लेकर कल सुबह 06:48 मिनट तक रहेगा.

नवग्रहों की स्थिति

  • गुरु ग्रह कर्क राशि में
  • राहु ग्रह कुंभ राशि में
  • शनि ग्रह मीन राशि में
  • केतु ग्रह सिंह राशि में
  • शुक्र ग्रह और चंद्र ग्रह तुला राशि में (युति स्थिति)
  • मंगल ग्रह, सूर्य ग्रह और बुध ग्रह वृश्चिक राशि में (महायुति स्थिति)

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2026 में क्या मंगल-शनि और राहु-केतु कष्टों का सैलाब लाएंगे? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशि अनुसार प्रभाव

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 19, 2025 12:03 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola