---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 17 December 2022: आज शनि को बनें ये शुभ मुहूर्त, जरूर करें ये काम

Aaj ka Panchang, 17 December 2022: आज शनिवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। नवमी तिथि अगले दिन 18 दिसंबर को सुबह 3.41 बजे तक रहेगी। आज उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.37 बजे होगा। चन्द्रोदय रात्रि 1.38 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 1.12 […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 17 December 2022: आज शनिवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। नवमी तिथि अगले दिन 18 दिसंबर को सुबह 3.41 बजे तक रहेगी। आज उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.37 बजे होगा। चन्द्रोदय रात्रि 1.38 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 1.12 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: 21 अप्रैल 2023 तक इन 5 राशियों पर गुरु रहेगा मेहरबान, हर मुंहमांगी मुराद करेगा पूरी

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 6.41 बजे से 8.06 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 7.24 बजे से 8.06 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 11.39 बजे से 12.21 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.04 बजे से 1.46 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 2.29 बजे से 3.11 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 1.20 बजे से 2.40 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल सुबह 9.21 बजे से 10.40 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पूर्व दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Love Life Rashifal: वर्ष 2023 में ऐसी रहेगी सभी राशियों की लव लाइफ, जानिए किसमें क्या खास है?

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.28 बजे से 9.46 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर में 1.41 बजे से 4.18 बजे तक क्रमशः लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं काल 5.37 बजे से 7.18 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.00 बजे से अर्द्धरात्रि 12.23 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.02 बजे से 12.44 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.07 बजे से 2.49 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य विशेषकर नए काम आरंभ करने जैसे कर्म किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 17, 2022 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola