Aaj ka Panchang 16 September 2025: धार्मिक दृष्टि से आज का दिन खास है क्योंकि आज पितृपक्ष का दशमी श्राद्ध होगा. आज 16 सितंबर 2025 को उन मृतक सदस्यों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु दशमी तिथि पर हुई हो. आज श्राद्ध पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं. आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से लेकर 12 बजकर 59 मिनट तक कुतुप मूहूर्त है जिसके समाप्त होते ही रौहिण मूहूर्त का आरंभ होगा, जो दोपहर 01:48 मिनट तक रहने वाला है. रौहिण मूहूर्त के समाप्त होते ही अपराह्न काल का आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. आइए अब जानते हैं हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन के पंचांग के बारे में.
तिथि, दिशा शूल और नक्षत्र
आज सुबह 12 बजकर 22 मिनट तक आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी थी, जिसके बाद अब एकादशी तिथि चल रही है. साथ ही दिनभर उत्तर दिशा शूल रहेगी. इसके अलावा सुबह 6 बजकर 46 मिनट तक आद्रा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद देर रात तक पुनर्वसु नक्षत्र रहने वाला है.
सम्वत और चंद्रमास
योग और करण
दशमी तिथि के समाप्त होने के एक मिनट बाद से ही परिघ योग चल रहा है, जो देर रात तक रहेगा. वहीं, इससे पहले वरीयान योग का संयोग बन रहा था. इसके अलावा अभी विष्टि करण चल रहा है, जो देर रात तक रहेगा. दरअसल, सुबह 12 बजकर 53 मिनट पर वणिज करण समाप्त हो गया था.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त और चंद्रोदय
आज प्रात: काल 06:26 पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 42 मिनट के करीब सूर्यास्त होने वाला है. हालांकि, इस बीच दोपहर में 3 बजकर 12 मिनट पर चंद्रास्त होगा, जबकि अगले दिन 17 सितंबर 2025 को प्रात: काल 2 बजकर 1 मिनट पर चंद्रोदय होगा.
आज का शुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहूर्त
नवग्रहों की स्थिति
- शुक्र की राशि तुला में आज मंगल देव संचार करेंगे, जबकि शुक्र देव सिंह राशि में रहने वाले हैं.
- चंद्र देव आज बुध की राशि मिथुन राशि में गुरु के साथ युति स्थिति में रहेंगे, जबकि बुध देव कन्या राशि में संचार करेंगे.
- राहु ग्रह आज शनि की राशि कुंभ में रहेंगे, जबकि शनि देव मीन राशि में रहने वाले हैं.
- सूर्य देव और केतु ग्रह आज युति स्थिति में सिंह राशि में रहेंगे.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 16 सितंबर का दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा अच्छा, प्रेमी की नाराजगी होगी दूर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.