Love Rashifal: 16 सितंबर का दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा अच्छा, प्रेमी की नाराजगी होगी दूर

Love Rashifal: 16 सितंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. साथ ही घर में क्लेश नहीं होगा. यदि आप जानना चाहते हैं कि मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 16 सितंबर 2025 का लव राशिफल.

Love Rashifal 16 September 2025

Credit- News 24 Gfx

Love Rashifal 16 September 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, सितंबर माह के तीसरे मंगलवार यानी 16 सितंबर 2025 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि रहने वाली है. साथ ही हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन आद्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, वरीयान योग, परिघ योग, वणिज करण और विष्टि करण रहने वाला है, लेकिन इस दिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. चलिए अब जानते हैं 16 सितंबर 2025 के लव राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि

यदि आप अविवाहित हैं और घरवाले आपकी शादी के लिए परफेक्ट जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो सितंबर माह के तीसरे मंगलवार खुशखबरी मिल सकती है. वहीं, विवाहित मेष राशि के जातक अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर कोई अहम निर्णय मंगलवार को ले सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

सिंगल जातकों को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार अपना हमसफर मिल सकता है. विवाहित वृषभ राशि के जातकों को अपने प्रेमी के साथ बिताया हुआ वक्त याद आएगा और मन बेचैन रहेगा. इसके अलावा लव लाइफ प्रभावित होगी.

मिथुन राशि

शादीशुदा मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर माह का तीसरा मंगलवार अच्छा रहेगा, क्योंकि आप अपने प्रेमी की नाराजगी को दूर करने में सफल होंगे. साथ ही आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी.

विज्ञापन

कर्क राशि

विवाहित कर्क राशि के जातकों को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार अपने साथी संग अकेले में वक्त बिताने का मौका मिलेगा. साथ ही आप कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं.

सिंह राशि

जिन सिंह राशि के लोगों की शादी को कई साल हो गए हैं, उन्हें सितंबर माह के तीसरे मंगलवार अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

सिंगल कन्या राशि के लोग अपने भाई के दोस्त के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे और उनसे बातचीत करने के बारे में विचार करेंगे. विवाहित जातक अपने रिश्ते को लेकर असमंजस में रहेंगे, लेकिन दिन खत्म होने से पहले स्थिति साफ हो जाएगी.

तुला राशि

शादीशुदा तुला राशि के जातक अपने साथी के साथ खुलकर बातचीत करेंगे और रिश्ते को सुधारने के लिए मंगलवार को कोई जरूरी कदम उठाएंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

विवाहित वृश्चिक राशि के जातक अपने जीवनसाथी को लेकर संतुष्ट होंगे और खुलकर मंगलवार की शाम उनसे हर मुद्दे पर बात करेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

सिंगल जातकों को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार अपना हमसफर नहीं मिलेगा, बल्कि आप किसी चीज को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहेंगे. विवाहित धनु राशि के जातकों की शादीशुदा जिंदगी में आ रही गलतफहमियां दूर होंगी.

मकर राशि

विवाहित मकर राशि के जातकों का आत्मविश्वास उनके प्यार को मजबूती देगा. साथ ही आपका जीवनसाथी आपसे प्रभावित होगा और आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

विवाहित कुंभ राशि के जातकों का साथी यदि उनसे नाराज है तो आप उन्हें मनाने में सफल होंगे. साथ ही आपका दिन रोमांटिक रहेगा.

मीन राशि

अविवाहित जातकों को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार किसी भी काम में सफलता नहीं मिलेगी. वहीं, विवाहित मीन राशि के जातकों के रिश्ते में गर्माहट और समझदारी दोनों मंगलवार को बनी रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ