---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj ka Panchang, 13 August 2023: आज सिद्धि योग में जिस भी काम को शुरू करेंगे, उसी में सफलता मिलेगी

Aaj ka Panchang, 13 August 2023: आज रविवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी तिथि है। पूरे दिन आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेंगे। सूर्य अश्लेषा नक्षत्र तथा चन्द्रमा आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्रों में रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.06 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.47 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 5.24 बजे […]

Author
Edited By : Sunil Sharma Aug 13, 2023 05:15
aaj ka choghadiya, Aaj ka panchang, aaj ka rahukaal, Today panchang, todays hindi panchang,

Aaj ka Panchang, 13 August 2023: आज रविवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी तिथि है। पूरे दिन आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेंगे। सूर्य अश्लेषा नक्षत्र तथा चन्द्रमा आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्रों में रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.06 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.47 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 5.24 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण अधिकमाह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अगर आपके भी घर में है बांस का पौधा तो ध्यान रखें ये नियम वरना अनर्थ हो जाएगा

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज सायं 5.16 बजे से 6.09 बजे तक दुष्ट मुहूर्त और कुलिक योग रहेगा। कंटक योग सुबह 10.13 बजे से 11.06 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11.59 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.45 बजे से 2.38 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.25 बजे से 2.05 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.23 बजे से 7.02 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फटाफट करोड़पति बनने के लिए पूर्णिमा पर करें ये काम, किस्मत खुद रास्ता बनाएगी

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.14 बजे से 10.53 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.10 बजे से 3.49 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.06 बजे से रात्रि 9.49 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज सिद्धि योग भी बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.43 बजे से 3.36 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.05 बजे से 12.58 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Aug 13, 2023 05:15 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.