---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj ka Panchang, 12 June 2023: सोमवार के शुभ चौघड़िया एवं मुहूर्त

Aaj ka Panchang, 12 June 2023: आज सोमवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी-दशमी तिथि है। नवमी तिथि सुबह 10.34 बजे तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि आरंभ होगी। पूरे दिन उत्तरभाद्रपद और रेवती नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.21 बजे होगा। चन्द्रोदय 1.59 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन […]

Aaj ka Panchang, 12 June 2023: आज सोमवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी-दशमी तिथि है। नवमी तिथि सुबह 10.34 बजे तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि आरंभ होगी। पूरे दिन उत्तरभाद्रपद और रेवती नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.21 बजे होगा। चन्द्रोदय 1.59 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 1.53 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – आषाढ़ माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इस मंत्र का रोजाना 7 बार करें पाठ, सदा बनी रहेगी हनुमानजी की कृपा

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.48 बजे से 1.44 बजे तक एवं 3.36 बजे से 4.31 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.36 बजे से 4.31 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 8.09 बजे से 9.05 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.01 बजे से 10.57 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 11.52 बजे से 12.48 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 10.36 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7.07 बजे से 8.51 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गायत्री मंत्र जितना ही शक्तिशाली है ‘राम’ नाम का जप, हर दुख दूर कर देता है सुख-सौभाग्य-संपत्ति

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.32 बजे से 7.16 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.00 बजे से 10.43 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.37 बजे से रात्रि 7.21 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.45 बजे से 3.40 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.59 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 9.10 बजे से 10.43 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jun 12, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola