Sunil Sharma
Read More
Jyotish Tips: शास्त्रों में अलग-अलग उद्देश्यों के लिए अलग-अलग मंत्र तथा उपाय बताए गए हैं। इनमें से कई उपाय ऐसे हैं जो कुछ समय लेते हैं परन्तु एक ही उपाय आदमी की सभी इच्छाएं पूरी कर देता है। गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, नवार्ण मंत्र इसी तरह के कुछ उदाहरण हैं। हालांकि इनका प्रयोग केवल गुरु से दीक्षा लेने के बाद ही करना चाहिए। तभी ये फलदायी सिद्ध होते हैं, अन्यथा भारी नुकसान भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भगवान नृसिंह के इस मंत्र का सिर्फ 51 बार करें पाठ, 21 दिन में होगी हर इच्छा पूरी
पंडित कमलेश शास्त्री के अनुसार भगवान का नाम स्मरण भी ऐसा ही एक उपाय है। इस उपाय को करने के लिए आपको न तो किसी से दीक्षा लेनी होती है, न आचार्य चाहिए। बस शुभ मुहूर्त में शुभारंभ कर दीजिए और चमत्कार देखिए। यदि आप केवल राम नाम का जप करें तो इससे भी आपको वे सभी लाभ मिल सकते हैं जो गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र से प्राप्त होते हैं। यद्यपि इसकी साधना अन्य मंत्रों की तुलना में बहुत सरल और सहज है।
गोस्वामी तुलसीदासजी ने रामचरितमानस में लिखा है, ‘कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिर सुमिर नर उतरहिं पारा।’ अत: आप जिस भी उद्देश्य के लिए नाम जप करना चाहते हैं, कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यदि सच्चे विश्वास और श्रद्धा के साथ शुभ कार्य किया जाए तो अवश्य सफलता मिलती है। इसलिए अनुष्ठान के समय मन में कभी कोई संदेह न रखें।
यह भी पढ़ें: हर मर्ज का इलाज है हनुमानजी के ये उपाय, तुरंत दूर होंगी सब बाधाएं
– पंडित कमलेश शास्त्री
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।