---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Love Rashifal: वृश्चिक समेत इन 5 राशियों का हो सकता है पैचअप, 3 में तलाक का चांस

Aaj Ka Love Rashifal 7th May 2024: मई महीने का पहला मंगलवार कई राशियों के लोगों के लिए यादगार रह सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपना पहला प्यार वापस मिल सकता है। वहीं मैरिड कपल्स को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

Aaj Ka Love Rashifal 7th May 2024: ज्योतिष शास्त्र की मदद से हर एक व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता किया जा सकता है। यहां तक की उसके भविष्य के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि प्यार के मामले में मई माह का पहला मंगलवार आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं, तो पढ़िए 7 मई 2024, का दैनिक लव राशिफल।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- 10 मई के बाद इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा ही पैसा, बुध देव बना देंगे करोड़पति

मेष राशि

मंगलवार का दिन मेष राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रह सकता है। शाम में आप अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं, जहां आप उनके साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग आज अपने पार्टनर से बहस करने से बचें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

शादीशुदा लोगों के बीच आज किसी फालतू की बात को लेकर लड़ाई हो सकती है। समय रहते अगर आपने बात को नहीं संभाला, तो बात तलाक लेने तक भी पहुंच सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों की जिंदगी में आज प्यार का आगमन हो सकता है। शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ शाम में कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की पिछले साल शादी हुई है, वो जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनका दिन रोजाना की तरह ही मिलाजुला रह सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

मैरिड कपल की घरवालों से लड़ाई हो सकती है। सिंगल लोगों की अपनी मां से किसी फालतू बात को लेकर लड़ाई हो सकती है।

तुला राशि

अगर आपका बच्चा शादी नहीं करना चाहता है, तो उन पर दबाव मत बनाइए। नहीं तो वो कुछ गलत कदम भी उठा सकता है। शादीशुदा लोग रात में घूमने जा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

जो लोग पिछले माह ही रिलेशनशिप में आए हैं, उनका आज किसी अनजान व्यक्ति की वजह से ब्रेकअप हो सकता है। सिंगल लोगों को उनका पहला प्यार वापस मिल सकता है।

धनु राशि

शादीशुदा लोगों की लव लाइफ को आज किसी की बुरी नजर लग सकती है। पति और घरवालों से लड़ाई हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

जो लोग शादी के लायक है, उनकी आज शादी पक्की हो सकती है। जिन लोगों का पिछले माह ब्रेकअप हुआ है, उनका आज पैचअप हो सकता है।

कुंभ राशि

हालही में अगर आपका ब्रेकअप हुआ है, तो आज आपको अपना पुराना प्यार वापस मिल सकता है। शादीशुदा लोग डिनर के लिए दिल्ली से बाहर जा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

न्यूली मैरिड जोड़े रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों की शादी तय हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Gochar 2024: मेष राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों की होगी मौज!

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 07, 2024 06:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola