---विज्ञापन---

शनिवार को जरूर करें ये 7 उपाय, शनि देव होंगे प्रसन्न, बदलेगी किस्मत

Shani dev Upay: शनिवार का दिन शनि देव का होता है। इस दिन कुछ आसान उपाय करके उनकी कृपा पाई जा सकती है। शनि देव के खुश होने से जीवन में मुश्किलें दूर होती हैं। अगर आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो ये 7 आसान उपाय जरूर करें...

---विज्ञापन---

Shani dev Upay: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है, जो न्याय और कर्मफल के देवता माने जाते हैं। इस दिन कुछ खास उपाय करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा से जीवन की परेशानियां दूर करते हैं। अगर आप कर्ज, नौकरी या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो शनिवार के ये खास उपाय आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं। इन सरल उपायों से न केवल शनि दोष कम होता है, बल्कि सुख-समृद्धि का मार्ग भी खुलता है। आइए जानते हैं शनिवार के दिन किए जाने वाले 7 खास उपायों के बारे में…

mustard oil

---विज्ञापन---

तेल का दान

शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद इस तेल को जरूरतमंद व्यक्ति या मंदिर में दान कर दें। यह उपाय शनि के दोष कम करने और शुभ फल पाने में मदद करता है।

Vigna mungo

---विज्ञापन---

गरीबों को दान

इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों की मदद करें। काली गाय को उड़द की दाल खिलाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-शांति आती है।

Shani Dev

---विज्ञापन---

शनि मंत्र का जाप

शनिवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। फिर ‘ऊं शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे शनि देव ज्लदी प्रसन्न होते हैं और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।

Boondi Laddu cow

---विज्ञापन---

कर्ज से मुक्ति

अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो शनिवार को काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाएं। यह उपाय शनि देव का आशीर्वाद पाने और कर्ज से जल्द छुटकारा दिलाने में सहायक होता है।

Shani Dev

---विज्ञापन---

शनि यंत्र की पूजा

शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा करें। इसे करने से शनि देव कृपा बरसाते हैं और आपके जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो जाती हैं। यह उपाय विशेष रूप से नौकरी और व्यवसाय में सफलता के लिए लाभकारी है।

Diya

---विज्ञापन---

नौ दीपक जलाएं

शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल के नौ दीपक जलाएं और पेड़ की परिक्रमा करें। यह उपाय नौकरी, व्यवसाय और आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

oil daal

---विज्ञापन---

काली उड़द का दान

शनिवार के दिन चुपचाप काली उड़द, तेल, गुड़, तिल, काले वस्त्र या लोहे की वस्तु का दान करें। यह शनि देव को प्रसन्न करने का सरल और प्रभावी उपाय है, जिससे जीवन में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 10, 2025 09:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola