इन 5 राशियों के लिए 'गोल्डन डे' रहेगा 28 जुलाई, होगा बंपर लाभ

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार 28 जुलाई सावन के तीसरे सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए काफी शानदार रहेगा। इन राशि वालों को हर तरफ से लाभ होगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए 28 जुलाई का दिन अच्छा रहेगा?

Daily Horoscope

Credit- freepik

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: 28 जुलाई के दिन सावन का तीसरा सोमवार है। यह दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहेगा। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार 28 जुलाई के दिन 5 राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इन राशि वालों पर भगवान भोलेनाथ की कृपा भी रहेगी, क्योंकि ग्रहों की स्थिति इनके अनुकूल है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह सोमवार शानदार रहने वाला है?

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन काफी शुभ रहेगा। चंद्रमा का तीसरे भाव में होना और शुक्र-गुरु की युति आपके लग्न भाव में होने से कम्युनिकेशन स्किल, आत्मविश्वास, और सामाजिक मेलजोल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए नई डील्स या पार्टनशिप बन सकती हैं। सावन सोमवार की पूजा से करियर में तरक्की और धन लाभ होगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा और मंगल-केतु की युति लग्न में होने से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा और नई जिम्मेदारियां मिलने की भी संभावना है। सावन के तीसरे सोमवार पर शिव पूजा से व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सकारात्मकता आएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से शुभ रहेगा, क्योंकि चंद्रमा दोपहर 12 बजे के बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर लग्न में होगा, जिससे मानसिक स्पष्टता, आत्मविश्वास और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विनायक चतुर्थी के कारण गणेश जी की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा का नवम भाव में रहेंगे और शुक्र-गुरु की युति सातवें भाव में होने से भाग्य और पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा। व्यवसाय में विस्तार के अवसर बनेंगे, और यात्रा से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। सावन के सोमवार की पूजा से धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ के साथ-साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का सातवें भाव में और राहु का लग्न में होना सामाजिक और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। सावन के तीसरे सोमवार पर शिवजी और भगवान गणेश पूजा से जीवन में स्थिरता और समृद्धि आएगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ