Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

कौन था दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिया एल मेन्चो? पुलिस अधिकारी से बना मोस्ट वांटेड

Who was El Mencho: ड्रग माफिया नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस (Nemesio Oseguera Cervantes) उर्फ एल मेन्चो को मैक्सिकन सेना ने मार गिराया. मैक्सिकों में इसकी मौत के बाद कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं हो रही हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 23, 2026 09:54
el mencho
Photo Credit- Social Media

Who was El Mencho: एल मेन्चो के नाम से कुख्यात ड्रग माफिया जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का सरगना था. एल मेन्चो मैक्सिकों के सबसे खूंखार और शक्तिशाली ड्रग माफिया में से एक था. बीते रविवार को उसे मैक्सिको की सेना ने मार गिराया. इसकी मौत के बाद से मैक्सिको में कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. कई जगहों पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. कई जगह सड़कें जाम की गईं.

कौन था एल मेन्चो?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैक्सिको का ड्रग तस्कर एल मेन्चो अमेरिका में कोकीन और ड्रग्स की तस्करी करता था. एल मेन्चो गांजा, भांग, अफीम, हेरोइन, कोकीन, मेथम्फेटामाइन जैसी नशीली चीजों को सप्लाई करता था और कई घिनौने और हिंसक कार्य गैर कानूनी काम करता था. यह ड्रग सरगना अवैध कारोबारी था. उसका जन्म 1966 में हुआ था. एक साधारण परिवार में जन्मे एल मेन्चो कभी पुलिस अधिकारी रह चुका है. इसके बाद उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – क्या फिर बिगड़ेंगे अमेरिका-यूरोप के रिश्ते? टैरिफ बढ़ाने के ट्रंप के फैसले पर ईयू सख्त

एल मेन्चो जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का सरगना था. इसके साथ ही वह जबरन वसूली, हत्या और कई अवैध काम करने के लिए कुख्यात था. मेक्सिकन सरकार ने उसको पकड़ने पर इनाम की घोषणा की हुई थी. एल मेन्चो को पकड़ने पर 1.5 करोड़ डॉलर (12 अरब 50 करोड़) तक के इनाम का ऐलान किया गया था. एल मेन्चो की मौत के बाद से मैक्सिको में हालात खराब हैं.

---विज्ञापन---

एल मेन्चो की मौत के बाद मैक्सिको में बवाल

मैक्सिको में एल मेन्चो की मौत के बाद से हालात बिगड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई जगहों पर धुएं के गुबार उठते दिख रहे हैं. लोग एयरपोर्ट पर घबारकर भागते नजर आ रहे हैं. कई उड़ानों को रोकने का ऐलान किया गया है. सड़कों पर जाम की स्थिति है और कई जगहों पर वाहन को जलाया गया है.

First published on: Feb 23, 2026 09:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.