इजरायल और लेबनान के बीच थमेगी जंग! वाशिंगटन में होगी दोनों देशों में सीधी बातचीत

इजरायल और लेबनान के बीच बरसों पुरानी दुश्मनी क्या अब खत्म होगी? पीएम नेतन्याहू ने लेबनान के साथ ‘सीधी बातचीत’ का बड़ा ऐलान कर दिया है. जानिए अगले हफ्ते वाशिंगटन में होने वाली इस ऐतिहासिक मुलाकात और हिजबुल्लाह को निहत्था करने के इजरायली प्लान की पूरी इनसाइड स्टोरी.

Israel Lebanon Peace Talks

photo credit: AI Image

Israel-Lebanon Peace Talks: मिडिल ईस्ट से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है. महीनों से जारी भारी तनाव और संघर्ष के बीच अब इजरायल और लेबनान मेज पर आमने-सामने बैठने को तैयार हो गए हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनका देश लेबनान के साथ ‘सीधी बातचीत’ शुरू करने जा रहा है. इजरायली प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि लेबनान की ओर से बार-बार किए गए अनुरोध के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है. नेतन्याहू ने कल ही अपनी कैबिनेट को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि लेबनान के साथ जल्द से जल्द कूटनीतिक बातचीत की प्रक्रिया शुरू की जाए. यह बातचीत अगले सप्ताह अमेरिका की मध्यस्थता में वाशिंगटन में आयोजित होगी.

विज्ञापन

हिजबुल्लाह का खात्मा और शांति है मुख्य एजेंडा

इस ऐतिहासिक बातचीत का मुख्य केंद्र हिजबुल्लाह का निरस्त्रीकरण होगा. इजरायल का साफ कहना है कि शांति तभी संभव है जब लेबनान की धरती से हिजबुल्लाह के हथियारों को खत्म किया जाए. इजरायल ने लेबनान के प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में ‘बेरूत को हथियारों से मुक्त’ करने के आह्वान का भी स्वागत किया है. इजरायल चाहता है कि लेबनान सरकार हिजबुल्लाह को निहत्था करने में पूरी तरह सहयोग करे.

विज्ञापन

लेबनान ने अमेरिका से मांगी गारंटी

वहीं दूसरी ओर, लेबनान ने भी बातचीत के लिए अपनी शर्त रखी है. लेबनान का कहना है कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन इस चर्चा से निकलने वाले परिणामों और समझौतों पर उन्हें अमेरिका की ठोस गारंटी चाहिए.

‘नेटन्याहू पर चलेगा केस, ईरान भी जंग को तैयार’

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर सीधा हमला बोलते हुए दावा किया है कि लेबनान पर किए जा रहे हमले असल में नेतन्याहू की अपनी कुर्सी बचाने की एक कोशिश है। अराघची ने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर लंबे समय से चल रहा आपराधिक मुकदमा इसी रविवार से फिर से शुरू होने जा रहा है। भ्रष्टाचार और अन्य आरोपों से घिरे नेतन्याहू अपनी कानूनी मुश्किलों से बचने के लिए नेतन्याहू पूरे क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंकने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। अराघची ने स्पष्ट किया कि अगर अमेरिका इजरायल की आक्रामकता का समर्थन करना जारी रखता है तो उसे इसके आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ