Who is Robert Card killed 22 people in America: संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के लेविस्टन शहर में एक सामूहिक गोलीबारी की घटना में कम से कम 22 लोग मारे गए और लगभग 60 अन्य घायल हो गए। यह घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस ने सामूहिक गोलीबारी के करने वाले शख्स की पहचान कर ली है। उसका नाम रॉबर्ट कार्ड है। जानकारी के अनुसार रॉबर्ट एक रजिस्टर्ड गन इंस्ट्रक्टर है और अमेरिका में रिजर्व सैनिक है। वह लोगों को बताता था कि बंदूक को कैसे चलाया जाता है।
पुलिस ने उसकी कई फोटो जारी कीं
जब रॉबर्ट कार्ड लेविस्टन में मास शूटिंग कर रहा था, उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने उसकी कई फोटो जारी की हैं, जिसमें वह अपनी राफल के साथ नजर आ रहा है। साथ ही पुलिस ने कहा कि अगर उसके बारे में किसी पता चले तो हमें सूचना दें। सुरक्षा अधिकारी माइक सॉसचुक ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच करने और कार्ड का पता लगाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी पूरे राज्य में तैनात हैं।
रॉबर्ट हेलुसिनेशन मानसिक बीमारी का है शिकार
रॉबर्ट हेलुसिनेशन(मतिभ्रम) नाम की मानसिक बीमारी का शिकार है। इसके लिए उसका मेंटल हॉस्पिटल में भी इलाज चला था। इसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वहीं, पुलिस ने भी उसको ढूंढने के लिए फेसबुक पर उसकी तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह बॉलिंग एली के अंदर राइफल ले जा रहा था।
वहीं, लॉ इनफोर्समेंट अधिकारियों ने जानकारी साझा की कि रॉबर्ट को अजीब आवाजें सुनाई देती थीं। उसने कुछ दिन पहले सैको में नेशनल गार्ड बेस को भी गोली मारने की धमकी दी थी। इसी साल गर्मियों में रॉबर्ट को दो हफ्तों के लिए मेंटल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था, बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट का दो बार तलाक हो चुका है और वह तीन बच्चों का पिता है। वहीं, उसका घरेलू हिंसा और अन्य गंभीर अपराध से नाता रहा है। पुलिस उसे कई बार गिरफ्तार कर चुकी है।
संबंधित खबरें
कैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
1 hr agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
2 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
4 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
5 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
6 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
7 hrs agoपाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, कुनार और हेलमंद में गिराए बम; अब तक 22 की मौत
7 hrs agoअफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता
7 hrs ago'बहादुर, अनुभवी, सच्चा हीरो', PM मोदी ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ, डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू भी हुए मुरीद
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines