---विज्ञापन---

कौन हैं Neil Gaiman? 8 महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, लिख चुके हैं ‘द सैंडमैन’ जैसी फेमस किताब

Who is Neil Gaiman: नील का जन्म 10 नवंबर, 1960 को इंग्लैंड के हैम्पशायर शहर में हुआ था। उन्होंने शहर के फॉन्थिल स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा ली।

---विज्ञापन---

Who is Neil Gaiman: ब्रिटिश लेखक नील गैमन पर आठ महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हाल ही में कुछ महिलाओं ने न्यूयॉर्क पत्रिका के एक आर्टिकल में नील द्वारा उनके साथ किए शारीरिक शोषण के बारे में जानकारी शेयर की। बता दें इससे पहले 2024 में भी कुछ महिलाओं ने लेखक पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

जानकारी के अनुसार नील ‘द सैंडमैन’ और ‘कोरलीन’ जैसी अपनी फेमस किताबों के लिए देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। बता दें फैंटेसी, कॉमिक्स और पटकथा लेखन में अपने प्रभावशाली कार्यों के लिए नील को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार 64 वर्षीय लेखक पर उनके बेटे की पूर्व Nanny समेत आठ महिलाओं ने परेशान करने और यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, जिससे सोशल मीडिया पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कौन हैं Neil Gaiman?

जानकारी के अनुसार नील का जन्म 10 नवंबर, 1960 को इंग्लैंड के हैम्पशायर शहर में हुआ था। उन्होंने शहर के फॉन्थिल स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा ली। जिसके बाद वह आर्डिंगली कॉलेज गए थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद 1980 के दशक में उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की। शुरू से ही उन्हें स्टोरी टेलिंग पसंद दी। वह अपने जमाने के मैरी शेली, एडगर एलन पो और रोजर जेलाजनी जैसे साहित्यिक आइकन से प्रभावित थे।

बेटे की पूर्व Nanny स्कारलेट पावलोविच ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

ब्रिटिश मीडिया के अनुसार उनके बेटे की पूर्व Nanny स्कारलेट पावलोविच ने भी उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पावलोविच ने आरोप लगाया कि नील ने काम के दौरान अपने घर पर कई बार उनके साथ मारपीट की। 2022 में उन्होंने नील के घर पर काम करना शुरू किया था, एक बार जब वह उनके बेटे का ध्यान रख रहीं थी तो नील गैमन उनके साथ बाथटब में आ गए और उनका शारीरिक शोषण किया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: लॉस एंजिलिस के जंगलों की आग बुझाएगा पिंक पाउडर! जानें क्या है विमान से गिरने वाला ये गुलाबी मिक्चर

First published on: Jan 14, 2025 05:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola