लॉस एंजिलिस के जंगलों की आग बुझाएगा पिंक पाउडर! जानें क्या है विमान से गिरने वाला ये गुलाबी मिक्चर

Los Angeles Wildfire Pink Powder: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में लगी आग के कारण अमेरिका को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। इस आग को बुझाने के लिए पिंक पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

Los Angeles Wildfire Pink Powder
विज्ञापन

Los Angeles Wildfire Pink Powder: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में लगी भीषण आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया है। पिछले 8 दिन से लॉस एंजिलिस के जंगल धधक रहे हैं। इस आग ने हजारों एकड़ जमीन को जलाकर राख कर दिया है। कई बड़े सेलेब्स के घर भी विरान हो चुके हैं। इस आग से अमेरिका को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। इसी बीच लॉस एंजिलिस से कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं।

पिंक पाउडर से बुझाई जा रही आग

लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए विमानों से पिंक पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए 9 से ज्यादा विमान जंगलों के ऊपर मंडरा रहे हैं। वहीं विमान ने निकलने वाला पिंक पाउडर धुएं की तरह आसमान में उड़ता दिखाई दे रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर यह पिंक पाउडर क्या है? क्या इससे जंगलों की आग बुझाई जा सकती है? तो आइए जानते हैं विस्तार से…

विज्ञापन

क्या है पिंक पाउडर?

इस पिंक पाउडर को फायर रिटार्डेंट कहा जाता है। यह अग्निरोधी की तरह काम करता है। इससे आग लगने या जलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। यह पिंक पाउडर एक तरह का गीला पदार्थ होता है, जो ऑक्सीजन को काफी हद तक ब्लॉक कर देता है। इससे आग तेजी से नहीं फैल पाती है और फायर ब्रिगेड आसानी से आग पर काबू पा सकता है।

विज्ञापन

पिंक पाउडर कैसे बनता है?

पिंक पाउडर यानी फायर रिटार्डेंट को बनाने के लिए कई तरह के कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पानी, अमोनियम सल्फेट, पोटेशियम सिलिकेट, बोरेट्स, लिग्नोसल्फोनेट्स और जेलिंग एजेंट्स का मिश्रण बनाया जाता है। वहीं बड़ी मात्रा में अमोनियम सल्फेट होने के कारण यह पाउडर प्राकृतिक रूप से काफी खतरनाक भी माना जाता है।

पाउडर का रंग पिंक क्यों है?

अब सवाल यह है कि फायर रिटार्डेंट का रंग पिंक यानी गुलाबी क्यों होता है। इस कैमिकल में जानबूझकर पिंक कलर मिलाया जाता है, जिससे पाउडर जहां कहीं भी गिरे, दमकल कर्मियों को पता चल सके और वो उस जगह की आग तुरंत बुझा सकें। पिंक पाउडर से आग को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और आग धीमी हो जाती है। ऐसे में दमकल कर्मियों के लिए आग पर काबू पाना आसान हो जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ