मंगोलिया के राष्ट्रपति ने 100 किलो वजन उठाकर किए 20 बेंच प्रेस, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
मंगोलिया के राष्ट्रपति उखना खुरेलसुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सैन्य इकाई के दौरे के दौरान उन्होंने जैकेट उतारकर 100 किलो वजन का बेंच प्रेस किया और लगातार 20 रेप पूरे किए. 58 वर्षीय राष्ट्रपति की फिटनेस और सैन्य पृष्ठभूमि ने लोगों का ध्यान खींचा है.
Edited By : Versha Singh|Updated: Sep 11, 2026 14:37
Share :
मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख ने एक बार में पूरे किए 20 बेंच प्रेस (फोटो- X)
---विज्ञापन---
मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख इन दिनों चर्चा में हैं. मिली जानकारी के अनुसार, एक मिलिट्री यूनिट के दौरे के दौरान 100 किलो वजन के साथ 20 बार बेंच प्रेस करने के बाद अब वह लोगों के बीच चर्चा में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के सामने 100 किलोग्राम वजन का बेंच प्रेस करते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि राष्ट्रपति ने यह कारनामा महज एक बार नहीं किया, बल्कि 100 किलो वजन के साथ लगातार 20 बार बेंच प्रेस किया.
The President of Mongolia: Ukhnaagiin Khürelsükh, 100 kg, bench presses 20 reps – this is just too badass! pic.twitter.com/TPzqcp9nL0
यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब खुरेलसुख एक सैन्य इकाई के दौरे पर पहुंचे थे. शुरुआत में वह औपचारिक बिजनेस सूट में दिखाई देते हैं. इसके बाद अचानक उन्होंने अपना जैकेट उतारा और वेट बेंच पर लेट गए. वहां मौजूद सैन्यकर्मियों के बीच उन्होंने वजन उठाना शुरू किया. कुछ ही देर में उन्होंने 100 किलो का भार आसानी से उठाते हुए 20 बार बेंच प्रेस पूरा कर दिया. उनके इस प्रदर्शन को देखकर वहां मौजूद अधिकारी और सैनिक भी हैरान नजर आए.
---विज्ञापन---
2021 से राष्ट्रपति पद पर काबिज मिस्टर खुरेलसुख ने वजन उठाने के बाद अपने आस-पास मौजूद लोगों से हाथ मिलाया और फिर अपनी जैकेट वापस पहन ली.
58 वर्षीय खुरेलसुख का राजनीति में आने से पहले सेना से भी जुड़ाव रहा है. वह मंगोलियाई पीपुल्स आर्मी में सेवा दे चुके हैं. इसके अलावा उनकी दिलचस्पी बॉडीबिल्डिंग और मार्शल आर्ट्स में भी रही है और राजनीति में आने से पहले उन्होंने मंगोलियन पीपल्स आर्मी में सेवा की थी. यही वजह है कि भारी वजन उठाने का उनका यह प्रदर्शन उनके लिए बिल्कुल अप्रत्याशित नहीं माना जा रहा. मंगोलिया की राजनीति में वह लंबे समय से सक्रिय हैं और 2021 से देश के राष्ट्रपति पद पर हैं.
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स सहित कई प्लेटफॉर्म पर लोग राष्ट्रपति की फिटनेस के बारे में चर्चा कर रहे हैं.
---विज्ञापन---
खुरेलसुख की पहचान सिर्फ राजनीति और सैन्य पृष्ठभूमि तक सीमित नहीं है. वह संगीत में भी रुचि रखते हैं और ‘Pals’ नाम के रॉक बैंड में गिटार बजाते हैं. इसके अलावा वह मंगोलिया में हार्ले-डेविडसन के प्रशंसकों के एक क्लब के संस्थापक भी हैं. ऐसे में सैन्य दौरे के दौरान उनका यह अनोखा अंदाज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.