Watch Video Ferrari and Lamborghini smash into camper van during overtake Two burn to death in Italy: इटली में हुए एक भीषण दुर्घटना में दंपत्ति पर्यटकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक फेरारी और एक लेम्बोर्गिनी के बीच ओवरटेकिंग की होड़ चल रही थी। तभी दोनों गाड़ियों ने कैंपर वैन को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से कैंपर वैन रोड पर पलट गई। रिपोर्ट के अनुसार, फेरारी में हादसे के बाद आग लग गई। आग में दो पर्यटक जिंदा जल गए। घटना का वीडियो सामने आया है।
यह घटना 2 अक्टूबर यानी सोमवार को इटली के सार्डिनिया में एक ग्रामीण सड़क पर हुई। मृतकों की शिनाख्त 63 वर्षीय मेलिसा क्रौटली और 67 वर्षीय मार्कस क्रौटली के रूप में हुई है। वीडियो सड़क पर चल रही एक कार से बनाया गया है।
Watch Video…
कार में फंसे रह गए दंपत्ति
एक मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नीले रंग की लेम्बोर्गिनी एक बड़ी सफेद कैंपर वैन से आगे निकलने की कोशिश करती है। फिर एक लाल फेरारी चलती लैंबो के साथ रेस लगाती है। ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों की टक्कर होती है कि इसके बाद दोनों गाड़ियां कैंपर वैन से टकरा जाती है। वीडियो में आग नहीं दिखती है। लेकिन लोकल मीडिया के मुताबिक फेरारी में आग लग गई। इसके बाद दंपत्ति अंदर फंस गए और उनकी जलकर मौत हो गई।
दो घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
वहीं, हादसे में वैन में दो लोग घायल हुए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायल पति-पत्नी के रूप में पहचाने गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जांच जारी रखते हुए तीन वाहनों के अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार पत्र कोरिएरे डेला सेरा ने बताया कि मृतक दंपति फोर्टे गांव छोड़कर मोरेस की ओर जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: NewsClick के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और HR हेड गिरफ्तार, 10 पत्रकारों के यहां हुई थी रेड
संबंधित खबरें
कैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
6 mins agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
1 hr agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
3 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
4 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
5 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
6 hrs agoपाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, कुनार और हेलमंद में गिराए बम; अब तक 22 की मौत
6 hrs agoअफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता
6 hrs ago'बहादुर, अनुभवी, सच्चा हीरो', PM मोदी ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ, डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू भी हुए मुरीद
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines