स्कूल-कॉलेज बंद, 1200 उड़ानें कैंसिल... अमेरिका में बर्फीले तूफान का दिखा कहर

US Winter Storm: अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कई उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया है।

US Winter Storm

US Winter Storm: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, एक फुट तक जमी बर्फ; स्कूल-कॉलेज बंद

US Winter Storm: अमेरिका के उत्तर-पूर्वी तटों पर बर्फीले तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। न्यूयॉर्क, पेन्सिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। करीब 1200 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इसमें से ज्यादातर उड़ानें न्यूयॉर्क और बोस्टन की से रवाना होनी थीं। इसके अलावा, 1700 फ्लाइट देरी से रवाना हुईं। पुलिस ने कहा कि तूफान के कारण पेन्सिलेनिया में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन

पेन्सिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स में सुबह हुई बर्फबारी

विज्ञापन

बीबीसी के मुताबिक, पूर्वी पेन्सिल्वेनिया से लेकर मैसाचुसेट्स में सुबह तेज बर्फबारी भी हुई। इससे 50 मिलियन (5 करोड़) लोग प्रभावित हुए। मंगलवार को 15.5 इंच यानी 39 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी से पेन्सिलवेनिया के 1,50,000 घरों की बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन

आवागमन पर पड़ा असर

बर्फीले तूफान से आवागमन पर भी असर पड़ा। बोस्टन और न्यूयॉर्क में कार दुर्घटनाओं के मामले सामने आए। कुछ इलाकों में सड़कों पर कमर्शियल वाहनों पर पाबंदी लगा दी गई। लोगों से जरूरी न होने पर यात्रा न करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन

न्यूयॉर्क शहर में 744 दिन बाद हुई बर्फबारी 

विज्ञापन

बता दें कि न्यूयॉर्क शहर में 744 दिन बाद बर्फबारी हुई है। यहां दो सालों में 2.5 इंच से अधिक बर्फ नहीं देखी गई। सेंट्रल पार्क में 3.2 बर्फबारी हुई, जिससे जनवरी 2022 के बाद यह न्यूयॉर्क का सबसे बर्फीला दिन बन गया। बता दें कि न्यूयॉर्क में पहले सर्दियों में बर्फबारी होना आम बात थी, लेकिन अब ऐसा नजारा जल्दी देखने को नहीं मिलता। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि अब सर्दी कम होती जा रही है। गर्मी ज्यादा दिन तक रहती है।

विज्ञापन

दक्षिणी मैसाचुसेट्स की ओर बढ़ रहा तूफान

मंगलवार दोपहर तूफान न्यूयॉर्क से पूर्व कनेक्टिकट, रोड आइलैंड और दक्षिणी मैसाचुसेट्स की ओर बढ़ने लगे। पेन्सिलवेनिया के कुछ इलाकों में एक फुट बर्फबारी हुई है। पेन्सिलवेनिया और मैसाचुसेट्स में 50, 000 से अधिक लोगों के घर अभी भी बिजली नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ