US Shooting: लास वेगास की नेवादा यूनिवर्सिटी में चलीं गोलियां, 3 की मौत, हमलावर भी मारे गए

कुछ हमलावर नेवादा यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसे और अचानक से गोलीबारी कर दी। पूरा कैंपस गोलियों की आवाज से गूंज उठा।

US-Shooting
विज्ञापन

US Shooting : अमेरिका से गोलीबारी की एक बड़ी खबर सामने आई है। लास वेगास की नेवादा यूनिवर्सिटी के कैंपस में अचानक से गोलियां चलने लगीं, जिससे छात्रों और प्रोफेसरों में अफरातफरी मच गई। इस शूटआउट में तीन लोगों की जान चली गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावरों को मार गिराया है।

लास वेगास मेट्रो पुलिस के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार लगभग 11.45 बजे की है। कुछ हमलावर नेवादा यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसे और अचानक से गोलीबारी कर दी। पूरा कैंपस गोलियों की आवाज से गूंज उठा। छात्र और प्रोफेसर अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे और कुछ ने क्लास रूप के दरवाजों को बंदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों ओर से हमलावरों को घेर लिया।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
News 24 whatsapp channel

विज्ञापन

पुलिस ने हमलावरों के बारे में नहीं दी कोई जानकारी

स्थानीय समयानुसार पुलिस की ओर से दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक हमलावरों को मार गिराया गया था। हालांकि, पुलिस ने अभीतक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि वह कौन था और उसका क्या मकसद था। साथ ही अभी तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि पुलिस ने हमलावरों को मारा है या कोई और। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब कोई भी खतरा नहीं है।

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने किया था अलर्ट

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सबसे पहले एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए इस घटना को लेकर अलर्ट जारी किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि बीम हॉल बिजनेस स्कूल की बिल्डिंग के पास एक हमलावर होने की खबर है, इसलिए भागो, छिपो और लड़ो। वहीं, पुलिस ने इस घटना के बाद पीड़ितों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ