Joe Biden Birthday: 80 साल के हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, पत्नी Jill Biden ने शेयर किया प्यार भरा मैसेज

Joe Biden
विज्ञापन

Joe Biden Birthday: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज 80 साल के हो गए। इस मौके पर जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा मैसेज शेयर किया। अमेरिका की पहली महिला जिल ने रविवार को ट्विटर पर दो तस्वीरें पोस्ट की।

जिल ने लिखा कि आपके अलावा कोई और नहीं है जिसके साथ मैं डांस करूंगी। जन्मदिन मुबारक हो, जो! मैं आपसे प्यार करती हूं।” बता दें कि बाइडेन अमेरिका के इतिहास में पहले 80 साल की उम्र के राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति बनने वाले सबसे कम उम्र के शख्स जॉन एफ कैनेडी थे। वे 43 वर्ष की आयु में राष्ट्रपति बने थे।

विज्ञापन

राष्ट्रपति का जन्मदिन किसी खास तरीके से सेलिब्रेट नहीं किया गया। हालांकि एक दिन पहले व्हाइट हाउस में बाइडेन की पोती नाओमी की शादी के लिए शानदार आयोजन किया गया था।

ओबामा ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी जो बाइडेन को अपनी शुभकामनाएं दीं। ओबामा ने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो, @JoeBiden!

विज्ञापन

बता दें कि जो बाइडेन का जन्म साल 1942 में पेनसिल्वेनिया के स्क्रैंटन में हुआ था। वे बचपन में ही डेलावेयर चले गए थे। राजनीति में आने से पहले जो बाइडेन ने कुछ दिनों तक एक वकील के रूप में काम किया। बाइडेन इतिहास में पांचवे सबसे कम उम्र के अमेरिकी सीनेटर और डेलावेयर के सीनेटर के रूप में सबसे लंबे समय तक काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ