खाड़ी देशों में तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. अबू धाबी के प्रसिद्ध Borouge (बोरूज) पेट्रोकेमिकल संयंत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि यह हमला ईरान की ओर से किया गया है, जिसके बाद अब वहां हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. Borouge संयंत्र केवल एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. यह Abu Dhabi National Oil Company (ADNOC) और Borealis का एक संयुक्त उद्यम है, जो दुनिया का सबसे बड़ा प्लास्टिक उत्पादक माना जाता है.
इस संयंत्र पर हमला सीधे तौर पर UAE की आर्थिक शक्ति को चोट पहुँचाने की कोशिश है. रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान का यह हमला दरअसल शुक्रवार को इजरायल द्वारा किए गए हमले का पलटवार है. शुक्रवार को इजरायल ने तेहरान के पास स्थित शाहरान (Shahran) पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया था.










