Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

[LIVE] US Iran War Ceasefire Islamabad Talk: ‘समझौता ना हो पाना ईरान के लिए ज्यादा बुरा…’, जेडी वेंस का बड़ा बयान

[LIVE] US Iran War Ceasefire Islamabad Talk: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के बीच सीजफायर को लेकर इस्लामाबाद जो शांति वार्ता हुई, वो अब फेल हो गई है. 21 घंटे की बैठक के बाद ईरान का कहना है कि वो अमेरिका के साथ आगे कोई बात नहीं करना चाहता. ईरानी मीडिया ने तो ये भी दावा किया कि अमेरिका इस बातचीत के लिए कभी सीरियस नहीं था और वो बस यहां से भागने का बहाना ढूंढ रहा था.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Apr 12, 2026 11:01 IST
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk
Credit: News24

[LIVE] US Iran War Ceasefire Islamabad Talk: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के बीच सीजफायर को लेकर इस्लामाबाद जो शांति वार्ता हुई, वो अब फेल हो गई है. 21 घंटे की बैठक के बाद ईरान का कहना है कि वो अमेरिका के साथ आगे कोई बात नहीं करना चाहता. ईरानी मीडिया ने तो ये भी दावा किया कि अमेरिका इस बातचीत के लिए कभी सीरियस नहीं था और वो बस यहां से भागने का बहाना ढूंढ रहा था. ईरान का कहना है कि अमेरिका इस बातचीत के जरिए सिर्फ दुनिया के सामने अपनी इमेज बेहतर करना चाहता था. ईरान ने कहा कि अमेरिका शांति वार्ता के दौरान भी शर्तें रख रहा था जिन्हें मानना बेहद मुश्किल था. ईरान का आरोप है कि अमेरिका जानबूझ के ऐसा कर रहा था ताकि वक्त आने पर बातचीत फेल होने का ठीकरा ईरान पर फोड़ा जा सके.

कौन-कौन शामिल हुए?

इस बैठक में ईरान की ओर से तेहरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हुए. वहीं, अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और विशेष सलाहकार जेरेड कुशनर, और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ मौजूद रहे.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान का क्या रोल रहा?

पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका के बीच सुलह करवाने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई. दोनों पक्षों का स्वागत पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और पाकिस्तान के मिलिट्री चीफ असीम मुनीर ने किया. पाकिस्तान अमेरिका और ईरान युद्ध को रुकवाने की कोशिश में जुटा है ताकि दोनों के बीच शांति समझौता हो सके.

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का रुख

अमेरिका और ईरान शांति वार्ता की अहम कड़ी रहा- होर्मुज स्ट्रेट, जिसे ईरान ने बंद कर रखा है. अमेरिका इस कोशिश में है कि इसे खोला जाए. लेकिन ईरान ने ये साफ कर दिया है कि वो इसे अपनी मर्जी से खोलेगा. दरअसल, होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के अहम तेल मार्गों में से एक है, जिसके बंद होने से ऑयल सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है.

---विज्ञापन---

11:01 (IST) 12 Apr 2026
[LIVE] US Iran War Ceasefire Islamabad Talk: 'होर्मुज स्ट्रेट नया सुपर हथियार बनकर उभरा'

10:58 (IST) 12 Apr 2026
[LIVE] US Iran War Ceasefire Islamabad Talk: 'इजरायल और अमेरिका गुंडागर्दी करते हैं'

10:24 (IST) 12 Apr 2026
[LIVE] US Iran War Ceasefire Islamabad Talk: समझौता ना होना ईरान के लिए ज्यादा बुरा है- जेडी वेंस

09:55 (IST) 12 Apr 2026
[LIVE] US Iran War Ceasefire Islamabad Talk: बातचीत फेल होने के बाद अमेरिका लौटा US प्रतिनिधिमंडल

अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता फेल हो गई है और जेडी वेंस के नेतृत्व वाला अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से वॉशिंगटन के लिए रवाना हो गया है. इसी बीच ईरान के प्रेस टीवी ने बताया कि ईरान-अमेरिका वार्ता में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और परमाणु अधिकारों समेत कई मुद्दें विवाद का प्रमुख केंद्र रहे.

09:54 (IST) 12 Apr 2026
[LIVE] US Iran War Ceasefire Islamabad Talk: बातचीत से हटने का बहाना ढूंढ रहा है अमेरिका- ईरान

अमेरिका-ईरान वार्ता फेल होने पर ईरान ने अमेरिका पर निशाना साधा है. ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिका वार्ता से हटने का बहाना ढूंढ रहा हैं.

First published on: Apr 12, 2026 09:51 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.