'सावधान! बहुत बुरा होगा अंजाम...', ट्रंप की चीन को कड़े लहजे में चेतावनी, ईरान को हथियार भेजने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति

Donald Trump: ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा चीन पर उतरा है। चीन को उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दे दी है। उन्होंने चीन को ईरान को हथियार सप्लाई करने पर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए चेताया है और भविष्य के लिए आगाह किया है।

Trump Warns China

ईरान के चक्कर में अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त लहजे में चीन को चेतावनी दी है। उन्होंने चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को दोटूक शब्दों में कह दिया है कि वह ईरान को हथियार सप्लाई न करे। अगर ईरान नहीं माना तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। चीन और जिनपिंग बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। बड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में शाांति वार्ता चल रही है, लेकिन अगर समझौता नहीं होता तो अमेरिका का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान युद्ध में अमेरिका की जीत का दावा

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ जंग में जीत अमेरिका की ही होगी, चाहे कोई भी जो मर्जी कर ले, जितना चाहे जोर लगा ले। ईरान में होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग बिछाई हैं, कोई बात नहीं, इसका जवाब अमेरिका के पास है। अमेरिका के माइन स्वीपर्स होर्मुज स्ट्रेट की सफाई कर रहे हैं। ईरान को होर्मुज स्ट्रेट से तेल-गैस के टैंकरों को गुजरने देना होगा। अमेरिका उस रास्ते को ब्लॉक नहीं रहने देगा। ईरान सिर्फ समझौता करने के लिए जिंदा है, अगर नहीं करेगा तो जड़ से खत्म करेंगे।

विज्ञापन

चीन का ईरान को हथियार देना अमेरिका के लिए खतरा

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और अमेरिका के मामले में चीन के संभावित दखल पर स्थिति साफ करते हुए चेतावनी दे दी है। उन्होंने चीन को सीधे शब्दों में कह दिया है कि ईरान को हथियार देने पर चीन को बड़ी समस्या होने वाली है। क्योंकि ईरान को चीन का हथियार देना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। पाकिस्तान में चल रही शांति वार्ता के लिए बड़ी बाधा है। अगर शांति वार्ता फेल हुई तो इसके लिए ईरान के साथ-साथ चीन भी जिम्मेदार होगा।

अगले हफ्ते ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम देगा चीन

दरअसल, इंटेलिजेंस से इनपुट मिला कि चीन युद्ध में ईरान की मदद कर रहा है। वह ईरान को अमेरिका के लड़ाकू विमानों की सटीक लोकेशन दे रहा है, जिस वजह से ईरान हमले करके अमेरिकी विमानों को नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं अब पता चला है कि अगले कुछ हफ्तों में चीन की तरफ से ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम मिल सकते हैं। हालांकि चीन ने सीजफायर डील के लिए ईरान को मनाया है, लेकिन चीन दूसरी तरफ हथियार देकर ईरान को सैन्य मजबूती प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन

चीन ने कंधे से दागी जाने वाली मिसाइल भी ईरान को दी

US इंटेलिजेंस का मानना ​​है कि कंधे से दागी जाने वाली एंटी-एयर मिसाइल सिस्टम ईरान को चीन भेज सकता है। ईरान ने इसी सिस्टम से अमेरिका के कम ऊंचाई पर उड़ने वाले लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया और उन्हें मार गिराया। अमेरिकी सेना के कF-15E लड़ाकू विमान और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को इसी सिस्टम से ईरान ने मार गिराया। ईरान मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम से ही कामयाब हुआ, वरना 20 साल को कोई दुश्मन अमेरिका के लड़ाकू विमानों तक पहुंच भी नहीं सका था।

विज्ञापन

ईरान शायद चीनी HQ-9B का इस्तेमाल कर रहा हो, जो एक बहुत ही एडवांस लंबी दूरी की मिसाइल सिस्टम है। मार्च 2026 में चीन ने 2 समुद्री जहाज ईरान भेजे थे, जिनमें शायद सोडियम परक्लोरेट लदा था। यह ठोस रॉकेट ईंधन बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक मुख्य घटक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ